AUS vs NZ ICC World Cup 2023 Live Cricket Score in Hindi: आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 का 27वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन पर आउट हो गयी थी। न्यूजीलैंड ने जवाब में नौ विकेट पर 383 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 116 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जम्पा ने तीन विकेट लिये। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 49.2 ओवर में 388 रन पर आउट हो गयी। ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी कर रहे ट्रेविस हेड ने 67 गेंद में 109 रन की आक्रामक पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने 10 ओवर में महज 37 रन देकर तीन विकेट लिये। ट्रेंट बोल्ट ने 77 रन देकर तीन विकेट चटकाये। ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Australia 
388 (49.2)

vs

New Zealand  
383/9 (50.0)

Match Ended ( Day – Match 27 )
Australia beat New Zealand by 5 runs

Live Updates

Australia vs New Zealand Live Score:न्यूजीलैंड को धर्मशाला में ही मिली थी पहली हार

18:40 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score:ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन से जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 5 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 116, जेम्स नीशम ने 58 और डेरिल मिचेल ने 54 रन बनाए। आखिरी ओवर में टीम को 19 रन चाहिए थे लेकिन वह 13 रन बना पाए।

18:34 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट रनआउट होने से बचे। इसके बाद अगली गेंद विकेटकीपर के हाथ से निकलकर बाउंड्री पार गई। अगली तीन गेंदों पर 2-2 रन-रन आए। पांचवीं गेंद पर नीशम रनआउट हुए। वहीं आखिरी गेंद पर फर्ग्यूसन छक्का लगाने से चूक गए।

18:20 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: बोल्ट का शानदार छक्का, आखिरी ओवर में चाहिए 19 रन

49वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ट ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। बोल्ट का शॉट लाबुशेन ने बाउंड्री पर रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद चौथी गेंद पर नीशम ने चौका जमाया। अब न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए।

18:08 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मैट हेनरी आउट

पैट कमिंस ने 47वें ओवर में मैट हेनरी को आउट करके टीम को आठवीं सफलता दिलाई। हेनरी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बैकवर्ड पॉइंट पर हेजलवुड ने कैच लपका। 8 गेंदों में 9 रन बनाकर मैट हेनरी आउट हुए।

17:51 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मिचेल सैंटनर आउट

मिचेल सैंटनर ने 44 वें ओवर की पहली गेंद पर डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। वहीं इसके बाद तीसरी गेंद पर सैंटनर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे। 12 गेंदों में 17 रन बनाकर सैंटनर को वापस जाना पड़ा।

17:48 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का स्कोर 300 के पार

एडम जैम्पा ने 42वें ओवर में 10 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर नीशम ने सिंगल रन लेकर टीम के लिए 300 रन पूरे किए। वहीं आखिरी गेंद पर सैंटनर ने कट करके बैकवर्ड पॉइंट और शॉर्ट थर्ड के गैप में चौका लगाया।

17:39 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र की शानदार पारी का अंत

रचिन रविंद्र की शानदार पारी का अंत हुआ। 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर पैट कमिंस ने डीप एक्सट्रा कवर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। 89 गेंदों में 116 रन बनाकर रवींद्र को लौटना पड़ा। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और पांच छक्के लगाए।

17:35 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स आउट

ग्लेन मैक्सवेल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट करके अपनी टीम को अहम सफलता दिलाई। ओवर की आखिरी गेंद पर फिलिप्स ने मिड ऑफ पर गेंद को खेला लेकिन मार्नस लाबुशेन ने आसान कैच लपका। 16 गेंदों में 12 रन बनाकर वह लौट गए।

17:20 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र का शतक पूरा

36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रचिन रविंद्र ने छक्का जमाया। वहीं अगले ओवर की पहली ही गेंद पर मिड विकेट पर स्वीप करके छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। 77 गेंदों में रचिन ने 100 रन पूरे किए। ये उनका वर्ल्ड कप में दूसरा शतक है।

17:13 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: पैट कमिंस का महंगा ओवर

33वें ओवर में पैट कमिंस ने 12 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर रचिन रविंद्र ने मिड ऑफ पर छक्का लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर रविंद्र ने बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया।

17:04 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: टॉम लैथम भी आउट

एडम जैम्पा ने टॉम लैथम को आउट करके पवेलियन लौटा दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर लैथम ने रिवर्स स्वीप की कोशिश की। गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहां हेडलवुड ने कैट लपका। लैथम ने 22 गेंदों में 21 रन बनाए।

16:52 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: रचिन रविंद्र का अर्धशतक

28वें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र ने छक्का जमाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। ये वर्ल्ड कप में उनका चौथा अर्धशतक है। इस ओवर में 10 रन आए।

16:32 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: एडम जैम्पा ने मिचेल को भेजा पवेलियन

24वें ओवर में एडम जैम्पा की गेंदों पर डेरिल मिचेल ने बैक टू बैक चौके लगाए। ओवर की आखिरी गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला और मिचेल स्टार्क ने कैच लपका। 51 गेंदों में 54 रन बनाकर मिचेल लौट गए।

16:29 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल का अर्धशतक

डेरिल मिचेल ने मिचे स्टार्क की गेंद पर एक्सट्रा कवर चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। 42 गेंदों में मिचेल ने 50 रन पूरे किए।

16:09 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मिचेल स्टार्क का महंगा ओवर

20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर मिचेल ने बैक टू बैच चौके लगाए। पहले उन्होंन सीधा चौका जमाया वहीं अगली केलर कवर्स पर बाउंड्री लगाई। स्टार्क के इस ओवर में 13 रन आए।

15:55 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: 17वें ओर में जैम्पा ने दिए 11 रन

जैम्पा ने 17वें ओवर में 11 रन दिए। इस ओवर में चौका और एक छक्का लगाया। न्यूजीलैंड का स्कोर 120 तक पहुंच गया है।

15:31 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: विल यंग आउट

जोश हेजलवुड ने विल यंग को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। चौथी गेंद पर यंग ने बैकफुट पर जाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और 32 रन बनाकर यंग को लौटना पड़ा।

15:15 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

न्यूजीलैंड की टीम का पहला विकेट ओपनर डेवोन कॉनवे के रूप में गिरा जो अच्छा खेल रहे थे। उन्हें 28 रन के स्कोर पर हेजलवुड ने आउट किया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रचिन रविंद्र आए हैं और उनका साथ विल यंग दे रहे हैं जो 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

15:05 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज काफी संभलकर तेज गति से रन बना रहे हैं। इस टीम ने 5.1 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। कॉनवे जहां 26 रन तो वहीं यंग भी 14 रन बनाकर नाबाद हैं। कंगारू टीम को विकेट की तलाश है, लेकिन पिच पूरी तरह से बल्लेबाजी के मुफीद है।

14:49 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत

न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 389 रन का बड़ा टारगेट मिला है और इस टीम की तरफ से पारी की शुरुआत डेवोन कॉनवे और विल यंग ने किया है। इस टीम ने भी जोरदार शुरुआत की है और 2 ओवर में 21 रन बना लिए हैं जबकि कोई भी विकेट नहीं गिरा है।

14:17 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 388 रन

ऑस्ट्रेलिया 49.2 ओवर में 388 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 109 और डेविड वॉर्नर ने 81 रन की पारी खेली। कप्ताव पैट कमिंस ने भी 14 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट झटके।

14:13 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने खोया आखिरी विकेट

49वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने जैम्पा को बोल्ड किया। वहीं अगले ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क भी डीप विकेट पर नीशम को कैच दे बैठे।

14:02 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: जोश इंग्लिस आउट

ट्रेंट बोल्ट ने 49वें ओवर की पहली गेंद पर ही जोश इंग्लिस को पवेलियन भेजा। इंग्लिस ने लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला और ग्लेन फिलिप्स ने कैच लपका। चार चौके और एक छक्का जमाया।

13:59 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: कमिंस का तूफानी खेल

48वें ओवर में जिम्मी नीशम ने 27 रन लुटाए। कप्तान कमिंस का कमाल का खेल देखने को मिला। उन्होंने इस ओवर में तीन छक्के लगाए। जोश इंग्लिस ने भी एक छक्का जमाया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 के करीब पहुंच गया है।

13:57 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मैट हेनरी का महंगा ओवर

46वें ओवर में मैट हेनरी ने 15 रन बनाए। पहली गेंद पर इंग्लिस ने चौका जमाया। अगली गेंद पर फिर चौका जड़ा।

13:47 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: ग्लेन मैक्सवेल आउट

जिम्मी नीशम ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑफ पर गेंद को खेलने की कोशिश की, टाइमिंग अच्छी नहीं थी और वह ट्रेंट बोल्ट को कैच थमा बैठे। मैक्सवेल ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए।

13:33 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा सबसे लंबा छक्का

मिचेल सैंटनर के ओवर में भी ग्लेन मैक्सवेल ने दो दमदार छक्के जड़े। ओवर की तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑफ छक्का लगाया जो कि छत पर जाकर गिरा। 104 मीटर का छक्का इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का है। इसके बाद अगली गेंद पर पुल करके मिड विकेट पर भी छक्का जमाया।

13:31 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मैक्सवेल का तूफानी खेल

रचिन रविंद्र के ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी खेल शुरू किया। 42वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर बैक टू बैक चौके लगाए और टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

13:13 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मार्नस लाबुशेन आउट

39वें ओवर में मिचेल सैंटनर ने मार्नस लाबुशेन को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लाबुशेन रचिन रवींद्र को कैच थमा बैठे। उन्होंने 26 गेंदों में 18 रन बनाए।

13:07 (IST) 28 Oct 2023
AUS vs NZ Live Score: मिचेल सैंटनर ने मार्श को किया बोल्ड

मिचेल सैंटनर ने मिचेल मार्श को बोल्ड करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई। गेंद बल्ले किनारे पर लगी और स्टंप्स से जाकर टकरा गई। 51 गेंदों में 38 रन बनाकर मार्श पवेलियन लौट गए।

Australia vs New Zealand Live Score:आत्मविश्वास से ओतप्रात आस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य विश्व कप में उसके खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखने का होगा । मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद लगातार तीन जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई टीम ने वापसी की है । पिछले मैच में उसने नीदरलैंड को 309 रन से हराकर विश्व कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज की । पांच बार की चैम्पियन टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है । पैट कमिंस की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल का अपना दावा पुख्ता करना चाहेगी । न्यूजीलैंड खिताब के प्रबल दावेदारों में से है लेकिन द्विपक्षीय वनडे और विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है । विश्व कप में अब तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 मैचों में से उसने सिर्फ तीन जीते हैं । वहीं आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ 141 वनडे में से 95 में जीत दर्ज की है ।