Australia Vs New Zealand 2nd T20 Match: ऑस्ट्रेलिया ने 23 फरवरी 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 72 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही उसने तीन टी20 की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की। अब वह सीरीज में 2-0 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में 15 साल बाद टी20 सीरीज जीती है। इससे पहले उसने न्यूजीलैंड में आखिरी टी20 सीरीज फरवरी 2009 में जीती थी। ऑस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड यह छठी द्विपक्षीय टी20 सीरीज थी। इससे पहले उसने 5 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में तीन जीती थीं, जबकि 1 ड्रॉ रही थी। एक सीरीज न्यूजीलैंड ने अपने नाम की है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। उसकी ओर से ट्रेविस हेड हाइएस्ट स्कोरर रहे। वह 22 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने 3.5 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। एडम मिल्ने, बीन सीयर्स और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड शुरुआती झटकों के बाद उबर नहीं पाई। ग्लेन फिलिप्स ने कोशिश जरूर की, लेकिन दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। ग्लेन फिलिप्स 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 गेंद में 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोश क्लार्कसन ने 13 गेंद में 10 और ट्रेंट बोल्ट ने 11 गेंद में 16 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा ने 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। नाथन एलिस ने दो विकेट झटके। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने एक-एक विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। उनका अंगूठा चोटिल है। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 17 ओवर में 9 विकेट पर 102 रन ही बना पाई। पैट कमिंस प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
IND vs ENG 4th Test Match Day 1 Live Cricket Score
Australia in New Zealand, 3 T20I Series, 2024
New Zealand
102 (17.0)
Australia
174 (19.5)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
Australia beat New Zealand by 72 runs
AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 इंटरनेशनल जीतकर सीरीज अपने नाम की।
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को 9वां झटका लगा। नाथन एलिस ने लॉकी फर्ग्युसन को बोल्ड किया। लॉकी फर्ग्युसन 7 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मैच और सीरीज जीत ली। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। वह अंगूठे पर चोट लगने के बाद पहले ही पवेलियन लौट गए थे।
न्यूजीलैंड को 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 8वां झटका लगा। एडम जम्पा ने ट्रेंट बोल्ड को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। बोल्ट 11 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बोल्ट ने आउट होने से पहले जम्पा की 2 गेंद में 2 चौके लगाए थे। बोल्ट की जगह बेन सीयर्स बल्लेबाजी के लिए आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 16 ओवर में 8 विकेट पर 101 रन है।
न्यूजीलैंड पर सीरीज हारने का संकट गहरा गया है। उसे 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर 7वां झटका। एडम जम्पा ने ओवर की तीसरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। ग्लेन फिलिप्स 35 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ग्लेन फिलिप्स की जगह लॉकी फर्ग्युसन बल्लेबाजी के लिए आए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर में 7 विकेट पर 84 रन है। उसे जीत के लिए अभी 36 गेंद में 91 रन बनाने हैं, जो कि अब असंभव दिख रहा है।
न्यूजीलैंड की हालत खस्ता है। उसे 12वें ओवर की 5वीं और छठवीं गेंद पर लगातार दो झटके मिले। एडम जम्पा ने ओवर की पांचवीं गेंद पर जोश क्लार्कसन को बोल्ड कर दिया। वह 13 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगली गेंद पर उन्होंने एडम मिल्ने को बोल्ड किया। एडम मिल्ने खाता भी नहीं खोल पाए। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 74 रन है। ग्लेन फिलिप्स के 29 गेंद में 36 रन हैं।
नैथन एलिस ने तीसरी गेंद पर मिचेल सैंटनर को बोल्ड किया। सैंटनर ने गेंद को पुल करने की कोशिश की। गेंद बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगी और स्टंप्स से टकरा गई। 13 गेंदों में सैंटनर ने 7 रन बनाए।
चौथे ओवर में पैट कमिंस ने विल यंग को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। यंग पुल करने की कशिश में थे और गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी। 7 गेंदों में 5 रन बनाकर वह लौट गए।
न्यूजीलैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। जोश हेजलवुड की गेंद पर फिन एलेन पहले ही ओवर में बोल्ड हो गए। एलेन ने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया था।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 174 रन बनाए। ट्रैविस हेड ने 22 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। वहीं मिचेल मार्श ने 21 गेंदों में 26 रन बनाए। पैट कमिंस ने आखिर में 28 रनों की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने चार, एडम मिल्न, बेन सियर्स और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट लिए।
आखिरी ओवर में जंपा और हेजलवुड भी आउट हो गए। फर्ग्यूसन की गेंद पर जंपा सैंटनर को कैच दे बैठे वहीं हेजलवुड जोश क्लार्कसन के हाथों में गेंद थमाकर पवेलिय लौटे।
19वें ओवर में एडम मिल्न ने पैट कमिंस को आउट किया। कमिंस लॉन्ग ऑन पर फर्ग्यूसन को कैच दे बैठे। अपनी 28 रन की पारी में उन्होंने पांच चौके लगाए।
15वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने अपना सातवां विकेट भी गंवा दिया। डेविड एडम मिल्न की गेंद पर सैंटनर को कैच दे बैठे। दमदार शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने मैच अपनी पकड़ में कर लिया है।
12वें ओवर में मैथ्यू वेड को भी पेवियन जाना पड़ा। वह मिचेल सैंटनर की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। वेड ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह आउट हो गए। वेड ने अपनी पारी में केवल एक ही रन बनाया।
कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने 10वें ओवर की पहली ही गेंद पर खतरा बनते दिख रहे मिचेल मार्श को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ओवर की पहली गेंद पर मार्श ने लॉन्ग ऑन पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह ट्रेंट बोल्ट को कैच दे बैठे। 21 गेंदों में 26 रन बनाकर उन्हें वापस जाना पड़ा।
नौवें ओवर में एक बार फिर बेन सियर्स गेंदबाजी करने आए और इस बार ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया। मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑन पर जोरदार शॉट खेला नहीं लेकिन ट्रेंट बोल्ड ने रिवर्स कप के साथ कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। चार गेंदों में मैक्सवेल छह ही रन बना सके।
सातवें ओवर में बेन सियर्स ने ट्रैविस हेड को बोल्ड किया। बेन की फुल लेंथ गेंद हेड के बल्ले के किनारे पर लगकर स्टंप्स से टकरा गई। 22 गेंदों में तूफानी 45 रन बनाकर हेड को पवेलियन जाना पड़ा।
लॉकी फर्ग्यूसन ने स्टीव स्मिथ को आउट किया और टीम को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने सात गेंदों में 11 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ओपनिंग करने आए। हेड ने कवर पॉइंट पर चौका लगाकर टीम का खाता खोला। वहीं तीसरी गेंद पर थर्ड मैन पर छक्का जड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन – ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवन कॉनवे (डब्ल्यू), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिचेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, बेन सियर्स
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड को पहले टी20 में आखिरी गेंद पर जाकर हार मिली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड पर सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। अगर ऑकलैंड में वह जीत हासिल नहीं करता है को सीरीज गंवा देगा। दूसरे टी20 के लिए टीम में स्टीव स्मिथ की वापसी हुई है वहीं डेविड वॉर्नर को बाहर जाना पड़ा है।