ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट दो दिन भी नहीं चला। पर्थ के पर्थ स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन शनिवार (22 नवंबर) को इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया। यह मैच 141.1 ओवर यानी 847 गेंदों में खत्म हो गया। यह क्रिकेट इतिहास का 9वां सबसे छोटा टेस्ट मैच है, जिसमें नतीजा आया है।

इंग्लैंड ने शुक्रवार (21 नवंबर) को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम पहली पारी में 32.5 ओवर में 172 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम 45.2 ओवर में 132 रन पर आउट हो गई। पहले दिन 19 विकेट गिरे थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 34.4 ओवर में 164 पर आउट हो गई। उसने ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य दिया।

ट्रेविड हेड के शतक से जीता ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविड हेड ने 83 गेंदों पर 123 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 49 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। इस टेस्ट मैच में 141.1 ओवरों का खेल हुआ। 673 रन बने और 32 विकेट गिरे। क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच 2024 में खेला गया था।

मिचेल स्टार्क ने झटके 10 विकेट, एशेज में ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई; WTC में निकले अश्विन से आगे

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था सबसे छोटा टेस्ट

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया टेस्ट मैच 642 गेंदों में खत्म हो गया था। 107 ओवर में यह मैच खत्म हो गया था। भारत को जीत मिली थी। इससे पहले 1932 में ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच 656 गेंदों में समाप्त हो गया। नीचे उन 9 मैचों की लिस्ट दी गई है, जो 850 गेंदों से पहले समाप्त हो गए।

टेस्ट क्रिकेट: सबसे कम गेंदों में पूरे हुए मैच

साउथ अफ्रीका बनाम भारत
642
गेंदें • केपटाउन, 2025 • भारत की जीत
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका
मेलबर्न
1932
656
ऑस्ट्रेलिया
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड
ब्रिजटाउन
1935
672
इंग्लैंड
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
मैनचेस्टर
1888
788
इंग्लैंड
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
लॉर्ड्स
1888
792
ऑस्ट्रेलिया
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड
केपटाउन
1889
796
इंग्लैंड
इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका
द ओवल
1912
815
इंग्लैंड
भारत बनाम इंग्लैंड
अहमदाबाद
2021
842
भारत
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
पर्थ
2024
847
ऑस्ट्रेलिया
जनसत्ता InfoGenIE