भारतीय क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्रियों का रिश्ता काफी पुराना है। कई के रिलेशन की खबरें सच साबित हुईं तो कुछ की अफवाह। कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हो चुकी है तो स्पिनर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री ने सगाई कर ली है। अब इस लिस्ट में नया नाम केएल राहुल और आथिया शेट्टी का है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अप्रैल में राहुल के बर्थडे पर आथिया ने फोटो शेयर कर इस रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था।

अब आथिया के 28वें बर्थडे (5 नवंबर) पर राहुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पागल बच्चा।’ फैंस ने दोनों की तस्वीर को काफी पसंद किया। इसके बाद फिर से यह सवाल उठने लगा कि दोनों अब तक सार्वजनिक तौर पर साथ क्यों नहीं दिखे हैं। सिर्फ अपनी तस्वीरें ही शेयर कर रहे हैं। आथिया आईपीएल देखने यूएई भी नहीं गईं। कुछ लोग कह रहे हैं दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं, राहुल और आथिया ने एक साथ पार्टी कर और छुट्टियां मनाने के बाद रिलेशनशिप को हवा दी। उन्होंने इसे अभी तक आधिकारिक नहीं बनाया है, लेकिन उनके साथ की तस्वीरों को देखकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday mad child

A post shared by KL Rahul (@rahulkl) on

राहुल ने आथिया के बर्थडे पर जब फोटो शेयर किया तो उसे इस अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में लगाया। अप्रैल में राहुल के बर्थडे पर कुछ ऐसा ही हुआ था। तब आथिया ने तस्वीर लगाई थी और राहुल ने उसे अपने स्टेटस में शेयर किया था। इन दोनों के रिश्ते पर एक बार सुनील शेट्टी (आथिया के पिता) से सवाल पूछा गया था तो वे भड़क गए थे। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं संबंध नहीं बना रहा हूं, और आपको आथिया से इसके बारे में पूछना होगा। अगर यह सच है तो आप मुझे बताएं और हम इसके बारे में बात करेंगे। यदि आप नहीं जानते हैं, तो कैसे आपने मुझसे पूछा?’’

 

View this post on Instagram

 

happy birthday, my person @rahulkl

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on


आथिया का बॉलीवुड करियर 2015 में शुरू हुआ था। सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद 2017 में अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां में वो नजर आईं। पिछली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मोतीचूर चकनाचूर में दिखाई दी थीं। दूसरी ओर, राहुल के करियर की बात करें तो राहुल ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा 670 रन बनाए हैं। भारत के लिए 36 टेस्ट में 2006, 32 वनडे में 1239 और 42 टी20 में 1461 रन बनाए। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने शतक लगाया है।