Neeraj Chopra Javelin Throw Asian Games 2023 Live Streaming: भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा 4 अक्टूबर को एशियाई खेल 2023 में एक्शन में होंगे। एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक स्पर्धा भारतीय समयानुसार शाम 4:35 बजे शुरू होगी। नीरज चोपड़ा फिर एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने की सर्वश्रेष्ठ संभावना के रूप में उभरे हैं।
नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विभिन्न रिपोर्ट्स से पता चला है कि घुटने की चोट के कारण वह एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा से हट गए हैं। ऐसे में भाला फेंक स्पर्धा में भारत बनाम पाकिस्तान होने की संभावना खत्म हो गई है।
हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट ने पाकिस्तान की ओर से भाला फेंक खिलाड़ी यासिर मुहम्मद को सूचीबद्ध किया है। इस बीच, भारत एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में दो पदक जीतने की कोशिश करेगा, क्योंकि किशोर जेना भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
बता दें कि, भाला फेंक में नीरज ने लगभग हर सम्मान हासिल किया है। अब जिस एक रिकॉर्ड पर उनकी नजर होगी वह है 90 मीटर से ज्यादा का मार्क हासिल करना। स्टॉकहोम डायमंड लीग के दौरान वह 89.94 मीटर के थ्रो के साथ 90 मीटर के निशान के बहुत करीब पहुंच गए थे।
Asian Games 2023 Javelin Throw Final: नीरज चोपड़ा लाइव मैच का समय (भारतीय समयानुसार), लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
2023 एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा कब एक्शन में होंगे?
नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में 4 अक्टूबर को एक्शन में होंगे।
नीरज चोपड़ा की भाला फेंक प्रतियोगिता किस समय शुरू होगी?
एशियाई खेलों में भाला फेंक फाइनल 4 अक्टूबर 2023 को शाम 4:35 बजे शुरू होगा।
नीरज चोपड़ा के भाला फेंक कार्यक्रम को टीवी चैनल पर लाइव कैसे देख सकते हैं?
सोनी टेन 1 एचडी/एसडी, सोनी टेन 2 एचडी/एसडी, सोनी टेन 3 एचडी/एसडी एशियन गेम्स 2023 में नीरज चोपड़ा के भाला फेंक इवेंट का सीधा प्रसारण करेंगे।
2023 एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा की भाला फेंक स्पर्धा की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
नीरज चोपड़ा के भाला फेंक इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
नीरज चोपड़ा के अब तक के सर्वश्रेष्ठ थ्रो
रैंक | थ्रो | प्रतियोगिता | तिथि |
1 | 89.94 मीटर | स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 | 30-जून-22 |
2 | 89.30 मीटर | पावो नूरमी गेम्स (तुर्कू, फ़िनलैंड) | 14-जून-22 |
3 | 89.08 मीटर | लॉजेन डायमंड लीग 2022 | 26-अगस्त-22 |
4 | 88.77 मीटर | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) – Q | 25-अगस्त-23 |
5 | 88.67 मीटर | दोहा डायमंड लीग 2023 (कतर) | 5-मई-23 |
6 | 88.44 मीटर | ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 | 8-सितंबर-22 |
7 | 88.39 मीटर | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) | 21-जुलाई-22 |
8 | 88.17 मीटर | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) | 27-अगस्त-23 |
9 | 88.13 मीटर | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन | 23-जुलाई-22 |
10 | 88.07 मीटर | इंडियन ग्रां प्री 3 (पटियाला, भारत) | 5-मार्च-21 |
11 | 88.06 मीटर | एशियाई खेल 2018 (जकार्ता, इंडोनेशिया) | 27-अगस्त-18 |
12 | 88.00 मीटर | ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 | 8-सितंबर-22 |
13 | 87.86 मीटर | एसीएनडब्ल्यू लीग मीटिंग 1 (पॉचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका) | 28-जनवरी-20 |
14 | 87.80 मीटर | फेडरेशन कप (पटियाला, भारत) | 17-मार्च-21 |
15 | 87.73 मीटर | विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) | 27-अगस्त-23 |
16 | 87.66 मीटर | लॉजेन डायमंड लीग 2023 (स्विट्जरलैंड) | 30-जून-23 |
17 | 87.58 मीटर | टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान) | 7-अगस्त-21 |
18 | 87.46 मीटर | स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 | 30-जून-22 |
19 | 87.43 मीटर | दोहा डायमंड लीग (कतर) | 4-मई-18 |
20 | 87.03 मीटर | टोक्यो 2020 ओलंपिक फाइनल (जापान) | 7-अगस्त-21 |
21 | 87.00 मीटर | ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022 | 8-सितंबर-22 |
22 | 86.92 मीटर | पावो नूरमी गेम्स (तुर्कू, फ़िनलैंड) | 14-जून-22 |
23 | 86.84 मीटर | स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 | 30-जून-22 |
24 | 86.79 मीटर | कुओर्टेन गेम्स 2021 (फिनलैंड) | 26-जून-21 |
25 | 86.69 मीटर | कुओर्टेन गेम्स 2022 (फिनलैंड) | 18-जून-22 |
26 | 86.67 मीटर | स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 | 30-जून-22 |
27 | 86.65 मीटर | टोक्यो 2020 ओलंपिक क्वालिफाइंग (जापान) | 4-अगस्त-21 |
28 | 86.52 मीटर | दोहा डायमंड लीग 2023 (कतर) | 5-मई-23 |
29 | 86.48 मीटर | विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप 2016 (ब्यडगोस्जकज, पोलैंड) | 23-जुलाई-16 |
30 | 86.47 मीटर | राष्ट्रमंडल खेल 2018 (गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया) | 14-अप्रैल-18 |