Asian Games 2023 Day 10 Live Updates: एशियन गेम्स 2023 के 10वें दिन भारत ने अपने पदक संख्या बढ़ाकर 69 कर ली। इसके अलावा कई अन्य खेलों में पदक पक्के भी कर लिए थे। इसका मतलब है कि भारत 11वें दिन 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में जीते गए 70 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा। इन एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मेडल की संख्या भी बढ़कर 15 हो गई है। अनु रानी ने महिला जैवलिन थ्रोअर में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने चीन की खिलाड़ी को मात दी। उनसे पहले 5000 मीटर रेस में पारुल चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। पारुल चौधरी ने जापान की रिरिका को मात दी। मेन्स डेकाथलॉन इवेंट में भारत के तेजस्विन शंकर ने सिल्वर मेडल के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा समाप्त की। तेजस्विन ने 7666 पॉइंट के साथ यह मेडल जीता। डेकाथलॉन इवेंट में 1974 के बाद पहली बार मेडल आया है। भारत को 3 अक्टूबर 2023 को पहला मेडल कैनोयिंग में हासिल हुआ। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह की जोड़ी ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल मुकाबले में हॉन्गकॉन्ग को 13-0 से मात दी। भारतीय क्रिकेट टीम ने भी नेपाल को मात देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु भी मंगलवार से सिंगल्स दौर में जीत से शुरुआत की है। राउंड ऑफ 32 के मैच में उन्होंने सीधे गेम में जीत हासिल की। एशियन गेम्स 2023 में 3 अक्टूबर को भारत की पुरुष क्रिकेट टीम का नेपाल से मुकाबला हुआ। उस मैच की हाइलाइट्स के लिए यहां क्लिक करें।
India at Asian Games 2023 Day 10 Updates: एशियन गेम्स 2023 के 9वें दिन की समाप्ति पर भारत के पदकों की संख्या 60 हो गई थी।
भारत की पीवी सिंधु ने राउंड ऑफ 32 का मुकाबला आसानी से अपने नाम किया। उन्होंने चीनी ताइपे की वेन ची को 21-10,21-15 से हराया। सिंधु का पहले राउंड में बाई मिली थी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने आखिरी क्वार्टर में अब तक 13-0 की लीड हासिल कर चुकी है। दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके हैट्रिक पूरी की।
भारत की युवा कंपाउंड तीरंदाज अदिति स्वामी को दिग्गज खिलाड़ी ज्योति वेन्नम से हार का सामना करना पड़ा। ज्योति ने 149-146 से यह मैच अपने नाम किया। शनिवार को अदिति ब्रॉन्ज और अदिति स्वामी गोल्ड के लिए खेलेंगी।
वंदना कटारिया ने नौवां गोल किया और हैट्रिक पूरी की। वंदना ने डी में खड़े होकर रिवर्स स्टिक पर गोल किया। हॉन्गकॉन्ग अब तक भारतीय डिफेंस में सेंध करने में कामयाब नहीं रहे हैं।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हॉन्गकॉन्ग पर अब 8-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दीप ग्रेस एक्का ने आठवां गोल दागा जो कि उनका दूसरा गोल है। एक्का ने गेंद को फ्लिक किया और गोलकीपर के दाईं ओर गेंद को खेला और गोल किया।
भारत को कैनोयिंग के पुरुष केनोयै डबल 1000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल मिला। अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने 3:53.329 का समय निकाला। यह आज के दिन का भारत का पहला मेडल है।
Many congratulations to our Arjun Singh and Sunil Singh Salam on winning the #BronzeMedal in the Men’s canoe double 1000m sprint event.
— Team India (@WeAreTeamIndia) October 3, 2023
Let’s #Cheer4india ?? #WeAreTeamIndia | #IndiaAtAG22 pic.twitter.com/C25O3aBZH5
भारत के दिग्गज कंपाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने शूटऑफ में गए मुकाबले में कजाकिस्तान के आंद्रे त्यूत्यून को मात दी। अब सेमीफाइनल में वह साउथ कोरिया के जेहून का सामना करेंगे।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले पहले ही क्वार्टर में 4-0 की लीड हासिल कर ली है। टीम के लिए मोनिका, दीपिका और वंदना कटारिया ने गोल किया। भारत की कोशिश होगी कि इस मैच में ज्यादा से ज्यादा गोल करे ताकि वह कोरिया से आगे निकल सके।
भारतीय महिला हॉकी टीम आज हॉन्गकॉन्ग का सामना करेगी। टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। कोरिया के खिलाफ उनका मुकाबला ड्रॉ रहा था, ऐसे में वह चाहेंगे कि आज बड़ी जीत हासिल करके टेबल के टॉप पर रहे।
तेजस्विन शंकर ने डिस्कस थ्रो में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 39.28 मीटर का थ्रो किया जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 5786 अंकों के साथ तेस्विन अब भी लीड में है। अब केवल पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो और 1500 मीटर का इवेंट बचा है।
कबड्डी, पुरुष टीम, ग्रुप ए: भारतीय पुरुष टीम ने शानदार ढंग से अपने अभियान की शुरुआत की। उसने बांग्लादेश के खिलाफ 55-18 से जीत हासिल की। भारतीय टीम का अब बुधवार को थाइलैंड से मुकाबला होगा।
एथलेटिक्स, पुरुषों की 4 x 400 मीटर रिले, राउंड 1: एशियाई रिकॉर्ड धारक भारत एक्शन में है। अनल, विलियम, अमोज, कुरियन की चौकड़ी ने इस दौड़ में हिस्सा लिया और भारत को आराम से फाइनल में पहुंच दिया। भारतीय चौकड़ी से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
कंपाउंड महिला व्यक्तिगत, क्वार्टर फाइनल: अदिति गोपीचंद स्वामी ने विश्व चैंपियन की तरह निशाना लगाया! भारतीय किशोरी ने शानदार 149 का स्कोर किया। वह ज्योति सुरेखा वेन्नम के खिलाफ सेमीफाइनल में पहुंच गई। इसका मतलब है कि भारत के लिए एक पदक पक्का है। हालांकि, इस वर्ग में पहले से ही मेडल की उम्मीद की जा रही थी।
पुरुष कबड्डी: भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप ए के अपने पहले मैच में पहले हाफ की समाप्ति तक बंगादेश के खिलाफ 24-9 की अच्छी बढ़त बना ली है।
पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा, 110 मीटर बाधा दौड़: बाधा दौड़ में तेजस्विन ने 14.78 सेकेंड का समय निकाला। वह मैदान में बचे 6 एथलीट्स में से 5वें स्थान पर रहे। इसमें दो जापानी एथलीट सबसे आगे हैं। इसका मतलब है कि दूसरे स्थान पर मौजूद चीनी प्रतियोगी पर उनकी बढ़त को उतना महत्व नहीं दिया गया है। तेजस्विन शंकर के लिए 10वें दिन की शुरुआत अच्छी नहीं कही जा सकती है।
कंपाउंड महिला व्यक्तिगत, क्वार्टर फाइनल: ज्योति सुरेखा वेन्नम अंतिम चार में हैं। क्या विश्व चैंपियन अदिति स्वामी अखिल भारतीय सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं? वह भी एक्शन में हैं।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। खेलों के लिहाज से हांगझू में आज सुबह काफी व्यस्त कार्यक्रम है। पुरुष क्रिकेट: भारत बनाम नेपाल, क्वार्टर फाइनल (मैच जारी)।
एथलेटिक्स: डेकाथलॉन जारी है।
तीरंदाजी: कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम और अदिति स्वामी एक्शन में हैं।
कबड्डी: पुरुषों का अभियान शुरू हो चुका है। वे बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन में हैं।
एशियन गेम्स में मंगलवार, 3 अक्टूबर को एथलेटिक्स में भारत को कई पदक मिल सकते हैं। शाम को कुछ फाइनल होने हैं। विथ्या रामराज, अन्नू रानी और पारुल चौधरी पदक के प्रबल दावेदारों में शामिल एथलीट हैं। बैडमिंटन में, पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय ने अपना एकल अभियान शुरू करेंगे, जबकि पुरुष क्रिकेट टीम ने भी अपना पहला मैच खेलेगी। बॉक्सिंग के कुछ सेमीफाइनल होने हैंय़ लवलीना बोरगोहेन और प्रीति फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी। रविवार,1 अक्टूबर को सबसे ज्यादा 15 मेडल आए थे। सोमवार, 2 अक्टूबर को 7 मेडल आए। एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है।