Asian Games 2023 Day 9 Updates: हांगझू एशियन गेम्स 2023 में 9वें दिन सोमवार 2 अक्टूबर को भारत के खाते में 7 पदक आए। इस तरह भारत की पदक संख्या 60 हो गई। वह पदक तालिका में अभी चौथे नंबर पर बना हुआ है। चीन पहले, जापान दूसरे और साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर हैं। पदक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें। भारत की एनसी सोजन ने 6.63 मीटर लंबी छलांग लगाकर वुमन्स लॉन्ग जम्प में देश के लिए रजत पदक जीता। 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। पारुल चौधरी और प्रीति ने महिला स्टेपलचेज में देश के लिए रजत और कांस्य पदक जीते। दोनों ने अपना पर्सनल बेस्ट किया। इससे पहले भारत की संजना, कार्तिका, हीरल, आरती महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में 4:34.861 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक जीत लिया। आर्यनपाल, आनंदकुमार, सिद्धांत, विक्रम ने 4:10.128 का समय निकाला। टेबल टेनिस वुमन्स डबल्स में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को जोड़ी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, वे कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। टेबल टेनिस में सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है। नौवें दिन की शुरुआत तीरंदाजी से हुई। एथलेटिक्स में पुरुष डेकाथलॉन में भारत के तेजस्विन शंकर ने 100 मीटर में पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा 400 मीटर और हाई जम्प में भी शीर्ष पर रहे। भारत का कबड्डी अभियान भी शुरू हो चुका है। हालांकि, उसकी शुरुआत अपेक्षित नहीं रही। ग्रुप ए में चीनी ताइपे ने भारतीय महिला टीम को 34-34 की बराबरी पर रोक दिया। चीनी ताइपे ने पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और अंतिम रेड पर बोनस अंक के साथ मुकाबले को ड्रॉ कराया। महिला टीम अपने अगले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी जबकि पुरुष टीम ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी।

Live Updates

Asian Games 2023 Updates: भारत ने नौवें दिन 7 पदक जीते। वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

08:08 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: हाई जंप के फाइनल में दो भारतीय

हाई जंप के क्वालिफिकेशन इवेंट में भारत के सरवेश कुशारे और संदेश जेसशने ने 2.10 का जंप लिया और साथ ही फाइनल में जगह बनाई। चार अक्टूबर को यह दोनों एथलीट मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

07:55 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: तेजस्विन शंकर ने भी जगाई मेडल की उम्मीदें

तेजस्विन शंकर ने 100 मीटर के बाद लॉन्ग जम्प में 7.37 मीटर की छलांग लगाई और शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उनके पहले प्रयास में ही आया था। यह उनका पर्सनल बेस्ट (7.62 मीटर) तो नहीं, काफी करीब जरूर है। इससे उन्हें 903 अंक मिले। यह जम्प उन्हें कम्बाइंड स्टैंडिंग में शीर्ष पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। जल्द ही शॉट पुट के थ्रो शुरू होने वाले हैं।

07:44 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: भारत के पुरुष स्केटर्स ने भी जीता कांस्य पदक

भारत के खाते में दूसरा पदक भी आ चुका है। इस बार आर्यनपाल, आनंदकुमार, सिद्धांत, विक्रम 4:10.128 के समय के साथ रोलर स्केटिंग पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में तीसरे स्थान पर रहे।

07:42 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: पुरुषों की 800 मीटर रेस में कृष्णकुमार और अफसल फाइनल में

एथलेटिक्स में पुरुषों की 800 मीटर हीट में भारत के कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफसल फाइनल में पहुंच गए हैं। कृष्ण कुमार हीट 3 में दूसरे स्थान पर रहे। मोहम्मद अफसल हीट 2 में शीर्ष पर रहे।

07:32 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: रोलर स्केटिंग में भारत को कांस्य पदक

9वें दिन भारत का खाता खुल चुका है। भारत की संजना, कार्तिका, हीरल, आरती महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में 4:34.861 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल ताइवान और रजत पदक साउथ कोरिया के नाम रहा।

07:15 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: भारतीय तीरंदाजों पर भी निगाहें

आज तीरंदाजी में एलिमिनेशन चरण में बहुत कुछ होने को है। नीचे ओवरऑल शेड्यूल है।

रिकर्व और कंपाउंड मिश्रित टीम एलिमिनेशन (सुबह 6:30 बजे से जारी)

कंपाउंड महिला और पुरुष टीम एलिमिनेशन (सुबह 7:30 बजे से)

रिकर्व महिला और पुरुष टीम एलिमिनेशन (सुबह 8.40 बजे से)

मिश्रित पुरुष और महिला व्यक्तिगत एलिमिनेशन (सुबह 11:05 बजे से)

रिकर्व पुरुषों और महिलाओं के व्यक्तिगत एलिमिनेशन (दोपहर 12:55 बजे से)

07:12 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: मेन्ल डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने 100 मीटर में पर्सनल बेस्ट निकाला

मेन्स डेकाथलॉन: भारत के तेजस्विन शंकर ने अपना पर्सनल बेस्ट निकाला। मेन्स डेकाथलॉन में शुरुआत 100 मीटर से हुई। तेजस्विन शंकर ने 11.12 के साथ चौथे नंबर पर रहे। यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन के जरिए उन्होंने अपने खाते में 834 अंक हासिल किए।

07:08 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: भारत के खाते में अब तक आ चुके हैं 53 पदक

2023 एशियाई खेलों में 8वें दिन की स्पर्धाएं समाप्त होने के बाद भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर बना हुआ था। उसके खाते में 53 मेडल आ चुके थे।

07:05 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स में एक्शन में आ चुके हैं खिलाड़ी

एक नजर सुबह के इवेंट पर (SAI की ओर से जारी किया गया)

तेजस्विन शंकर: पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर: सुबह 06:30 बजे से जारी

सर्वेश अनिल कुशारे, जेसी संदेश: पुरुष हाई जंप क्वालिफाइंग ए और बी: सुबह 06:40 से जारी

तेजस्विन शंकर: पुरुष डेकाथलॉन लॉन्ग जम्प: सुबह 07:00 बजे से जारी

कृष्ण कुमार, मुहम्मद अफसल: पुरुष 800 मीटर राउंड 1: सुबह 07:17 बजे से

संतोष कुमार, यशस पलाक्ष: पुरुष 400 मीटर हर्डल्स राउंड 1: सुबह 07:45 बजे से

तेजस्विन शंकर: पुरुष डेकाथलॉन शॉट पुट: सुबह 08:05 बजे से

विथ्या रामराज, सिंचल कावेरम्मा: वुमन्स 400 मीटर हर्डल्स राउंड 1: सुबह 8:10 बजे से

06:57 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी भी बदलना चाहेंगी पदक का रंग

टेबल टेनिस के महिला युगल सेमीफाइनल में भारतीय सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी एक्शन में होगीं। विश्व चैंपियन चेन मेंग और वांग यिडी पर अपनी शानदार जीत के बाद सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी पदक तो पक्का कर लिया था, लेकिन अब उनकी कोशिश इसके रंग को बदलने को होगी।

06:46 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: एथलेटिक्स में और पदक मिलने की संभावना

एथलेटिक्स में और पदक मिलने की संभावना है। आज पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जहां उनके साथ प्रीति भी होंगी। शैली सिंह और एंसी सोजन महिलाओं की लॉन्ग जम्प फाइनल में हैं, जबकि मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम भी हिस्सा लेगी। बैडमिंटन में व्यक्तिगत राउंड शुरू होने हैं।

06:45 (IST) 2 Oct 2023
Asian Games 2023 Live Updates: नमस्ते, स्वागत है

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के एशियाई खेलों के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हांगझू में 2023 एशियाई खेलों के 8वें दिन भारत ने 15 पदक जीते थे। सोमवार को भी भारतीय खिलाड़ी ऐसी ही लय जारी रखना चाहेंगे।

एशियन गेम्स में भारत ने रविवार को 15 पदक जीते। इससे पहले एक ही दिन में इतना पदक देश कभी नहीं जीता। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग और मुक्केबाजी में भारत ने पदक झटका। एथलेटिक में प्रदर्शन शानदार रहा। आठ फाइनल में भारतीयों ने नौ पदक जीते। मेंस 1500 मीटर रेस में 2 मेडल आए। भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य समेत 22 पदक झटके। एशियाड में भारत शूटिंग में इतना मेडल कभी नहीं जीता। भारत पदकों का अर्धशतक लगा चुका है। कुल 53 मेडल आ गए हैं। 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज के साथ भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर है।