Asian Games 2023 Day 9 Updates: हांगझू एशियन गेम्स 2023 में 9वें दिन सोमवार 2 अक्टूबर को भारत के खाते में 7 पदक आए। इस तरह भारत की पदक संख्या 60 हो गई। वह पदक तालिका में अभी चौथे नंबर पर बना हुआ है। चीन पहले, जापान दूसरे और साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर हैं। पदक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें। भारत की एनसी सोजन ने 6.63 मीटर लंबी छलांग लगाकर वुमन्स लॉन्ग जम्प में देश के लिए रजत पदक जीता। 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही। पारुल चौधरी और प्रीति ने महिला स्टेपलचेज में देश के लिए रजत और कांस्य पदक जीते। दोनों ने अपना पर्सनल बेस्ट किया। इससे पहले भारत की संजना, कार्तिका, हीरल, आरती महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में 4:34.861 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी कांस्य पदक जीत लिया। आर्यनपाल, आनंदकुमार, सिद्धांत, विक्रम ने 4:10.128 का समय निकाला। टेबल टेनिस वुमन्स डबल्स में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी को जोड़ी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, वे कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। टेबल टेनिस में सेमीफाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक दिया जाता है। नौवें दिन की शुरुआत तीरंदाजी से हुई। एथलेटिक्स में पुरुष डेकाथलॉन में भारत के तेजस्विन शंकर ने 100 मीटर में पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा 400 मीटर और हाई जम्प में भी शीर्ष पर रहे। भारत का कबड्डी अभियान भी शुरू हो चुका है। हालांकि, उसकी शुरुआत अपेक्षित नहीं रही। ग्रुप ए में चीनी ताइपे ने भारतीय महिला टीम को 34-34 की बराबरी पर रोक दिया। चीनी ताइपे ने पूरे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और अंतिम रेड पर बोनस अंक के साथ मुकाबले को ड्रॉ कराया। महिला टीम अपने अगले मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी जबकि पुरुष टीम ग्रुप ए में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी।
Asian Games 2023 Updates: भारत ने नौवें दिन 7 पदक जीते। वह पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है।
पुरुष डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने 400 मीटर में भी दमदार रेस लगाई। हाई जम्प के बाद उन्होंने इस इवेंट में भी टॉप किया। भारतीयों के लिए यह एक शानदार शाम रही है। तेजस्विन शंकर को 830 अंक मिले।
2023 एशियाई खेलों में भारत की पदक तालिका में इजाफा होना जारी है। 4 x 400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम इवेंट में भारत ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। मुहम्मद अजमल, विद्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन ने 3:14.34 मिनट के समय के साथ पोडियम फिनिश किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण बहरीन और रजत श्रीलंका ने किया।
महिला लॉन्ग जम्प में भारत की एनसी सोजन ने रजत पदक दिलाया। एनसी सोजन ने 6.63 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। यह उनके पांचवें प्रयास में आया। इस स्पर्धा में भारत की शैली सिंह 6.48 मीटर की छलांग के साथ पांचवें नंबर पर रहीं।
आठ बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों में लगातार 4 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है, लेकिन इस बार उसे जापान के खिलाफ 2-3 से हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही एशियन गेम्स 2023 में उसका सफर समाप्त हो गया।
भारत की सोजन फिर से रजत पदक की रेस में आ गईं हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 6.56 मीटर की जम्प की। यह उनका पर्सनल बेस्ट भी है। भारत की शैली सिंह अब भी चौथे नंबर पर बनी हुईं हैं। वह अपने तीसरे प्रयास में 6.15 मीटर की ही जम्प लगा पाईं थीं।
महिला लॉन्ग जम्प में शैली सिंह पिछड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गईं हैं। उन्हें हॉन्गकॉन्ग की यू नगा यान ने चौथे और सोजन एंसी को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। शैली सिंह ने अब तक 6.38 और सोजन ने 6.49 मीटर की जम्प लगाई है।
महिला स्टेपलचेज में भारत दो पदक जीतने में सफल रहे। पारुल चौधरी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया, जबकि प्रीति सिंह अंतिम क्षणों में बहरीन की खिलाड़ी को पछाड़ते हुए कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
महिला लॉन्ग जम्प फाइनल में भारत की शैली सिंह ने अपने पहले प्रयास में 6.38 मीटर की जम्प लगाई। पहले प्रयास के बाद वह दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। चीन की शियोंग शिकी 6.62 मीटर के साथ पहले नंबर पर हैं।
महिला पोल वॉल्ट - पवित्रा वेंगाटेश
पुरुष डेकाथलॉन (हाई जंप) - तेजस्विन शंकर
महिला लॉन्ग जंप - शैली सिंह और सोजन ई एंसी
महिला 3000 मीटर स्टेपलचेज - पारुल चौधरी और प्रीति
पुरुष 200 मीटर - अमलान बोरगोहेन
पुरुष 4x400 मीटर - मिक्स्ड रिले
पुरुष डेकथलॉन (400 मीटर) - तेजस्विन शंकर
भारत की नंबर वन स्क्वाश खिलाड़ी तनवी खन्ना ने थाइलैंड की अरिचाया चुजित को 11-1,11-3,11-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले जोशना चिनप्पा इसी राउंड से बाहर हो गईं।
रोलर स्केटिंग - भारतीय महिला टीम ने 3000 रिले में जीता ब्रॉन्ज मेडल
रोलर स्केटिंग - भारतय पुरुष टीम ने 3000 रिले में जीता ब्रॉन्ज मेडल
टेबल टेनिस - महिला डबल्स - सुर्तिथा-अयहिका ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
भारत के स्टार तीरंदाज अतनु दास ने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अतनु दास ने रॉबर्ट नाम को 7-1 से मात दी। इससे पहले उन्होंने उन्होंने मलेशिया के मोहम्मद बिन अनुर को मात दी।
भारत के दिग्गज स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने क्वार्टर फाइल में जगह बना ली है। उन्होंने कुवैत के अम्मार अलतामिनी को 3-0 से मात दी। वह अब मेडल से केवल एक कदम दूर है।
भारत की महिला कबड्डी टीम का सामना चीनी ताइपे से था। भारतीय टीम एक चैंपियन जैसी नजर नहीं आ रही थी। दोनों टीमें 34-34 से बराबरी पर है। महिला टीम इस परिणाम से काफी निराश होगी क्योंकि उसे एकतरफा जीत की उम्मीद थी।
भारतीय हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 12-0 से मात दी और अपने पूल में टॉप पर रहा। भारत की ओर से सात खिलाड़ियों ने गोल दागे। मनदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। इसके साथ ही भारत अपने पूल में टॉप पर रहा।
भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों की सेपकटकरॉ स्पर्धा में लगातार दो मैच जीतकर अपनी उम्मीदें कायम रखी है जबकि महिला वर्ग में चुनौती समाप्त हो गई । पुरुष टीम ने सिंगापुर को 21-7, 21-15 से हराया जबकि फिलीपींस को 21-16, 21-15 से मात दी । अब भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में दक्षिण कोरिया से होगा । दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी ।
महेश मांगाओनकर को राउंड ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा। जापान के रयुनसुके ने उन्हें 6-11,2-11,6-11 से मात दी।
भारती महिला बास्केटबॉल टीम की मेडल जीतने की उम्मीदें खत्म हो गईं। उन्हें क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ कोरिया से 57-96 से मात मिली। भारत की ओर से श्रीकला रानी ने सबसे ज्यादा 16 अंक हासिल किया।
एन सिक्की रेड्डी और रोहन कपूर की भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने अपने मेलिशियाई विरोधी को वॉकओवर दिया। रोहन की तबीयत ठीक नहीं थी और इसी वजह से जोड़ी ने हटने का फैसला किया।
भारत के चारो कंपाउंड तीरंदाज (ज्योति, अदिति, अभिषेक और ओजस) क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में भारत की दिग्गज खिलाड़ी ज्योति सुरेखा और अदिति का सामना होगा।
नॉर्थ कोरिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 4-3 से हराया। भारत ने पूरे मुकाबले में कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरी गेम में नॉर्थ कोरियाई जोड़ी ने पूरा दम लगा दिया और एक तरफा अंदाज में गेम अपने नाम किया। भारत यह मुकाबला 11-7, 8-11, 11-7, 8-11, 9-11, 11-5, 2-11 से हारा। भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ेगा।
महिला डबल्स के सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। नॉर्थ कोरिया ने पहली बार मैच में लीड बनाई है। वह 3-2 से आगे है। भारत को चौथे गेम में किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी।
साई प्रतीक और तनीषा क्रास्टो ने अपना राउंड ऑफ 32 का मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने मकाउ चीन के लियोंग एनजी को 21-18,21-14 से हराया।
अनाहत सिंह और अभय सिंह ने ग्रुप राउंड में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। उन्होंने थाईलैंड की जोड़ी को 11-5,11-6 से सीधे गेम में हराया। अपने आखिरी मुकाबले में वह अब फिलिपींस का सामना करने उतरेंगे।
भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 11-7 से अपने नाम किया और 1-0 की लीड हासिल की। इसके बाद कोरियाई जोड़ी ने दूसरा गेम 11-8 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया है।
सुतिर्था मुर्खजी और अयहिका मुर्खजी महिला डबल्स के ऐतिहासिक सेमीफाइनल मुकाबले नॉर्थ कोरिया की जोड़ी का सामना कर रही है। आज तक भारत की कोई महिला डबल्स जोड़ी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है।
कैनोये के महिला कायक डबल 500 मीटर के फाइनल में बिनीता चानू और पार्वती गीता की जोड़ी 2:07.440 का समय निकालकर नौवें स्थान पर रही। वहीं पुरुषों में कैनोये डबल 500 मीटर के फाइनल में ज्ञानेश्वर सिंह और रिबसन की जोड़ी 1:54.723 के समय के साथ आठवें नंबर पर रही।
भारत की विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल के फाइनल में जगह बना ली है। हीट्स में उन्होंने 55.42 सेकंड का समय निकाला और पहले स्थान पर रही। विथ्या ने इसी के साथ दिग्गज खिलाड़ी पीटी उषा का नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की जो कि आईओए अध्यक्ष ने साल 1984 के ओलंपिक में कायम किया था।
भारत के यशहास पलक्षा ने भी पुरुषों के 400 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह अफनी हीट में 49.61 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।उनसे पहले संतोष कुमार भी फाइनल में पहुंच चुके हैं। इवेंट का फाइनल मंगलवार (तीन अक्टूबर) को शाम 05:05 बजे होगा।
मेंस कंपाउंड टीम में ओजस डिओटाले, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश जॉकर की भारतीय तिकड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है। उन्होंने सिंगापुर को 235-219 से हराया।
एशियन गेम्स में भारत ने रविवार को 15 पदक जीते। इससे पहले एक ही दिन में इतना पदक देश कभी नहीं जीता। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग और मुक्केबाजी में भारत ने पदक झटका। एथलेटिक में प्रदर्शन शानदार रहा। आठ फाइनल में भारतीयों ने नौ पदक जीते। मेंस 1500 मीटर रेस में 2 मेडल आए। भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य समेत 22 पदक झटके। एशियाड में भारत शूटिंग में इतना मेडल कभी नहीं जीता। भारत पदकों का अर्धशतक लगा चुका है। कुल 53 मेडल आ गए हैं। 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज के साथ भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर है।