India at Asian Games 2023 Updates, Day 5: हांगझू एशियाई खेलों में 5वें दिन भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल आया। महिला वुशु सांडा 60 किग्रा में भारत की रोशिमिना देवी ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में चीन की वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। निशानेबाजी में पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल टीम (सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल) ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अनुश अग्रवाल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा बैडमिंटन में भी महिला टीम इवेंट में भारत ने मंगोलिया के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। पांचवें दिन की शुरुआत गोल्फ से हुई। फुटबॉल में सुनील छेत्री एंड कंपनी सऊदी अरब से हारकर बाहर हो गई। पांचवें दिन के अंत तक भारत के खाते में 25 मेडल आ चुके हैं जिसमें छह गोल्ड,8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। विस्तृत रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। एशियाई खेलों में छठे दिन के ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें। Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स ; Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल ; Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट;
Asian Games 2023 Updates: एशियाई खेलों में 27 सितंबर 2023 को भारत के खाते में 8 पदक आए थे।
बैडमिंटन में पीवी सिंधु एक्शन में हैं। भारत ने मंगोलिया के खिलाफ अपनी महिला टीम राउंड 16 की शुरुआत की है। पीवी सिंधु ने मंगोलिया की म्याग्मार्टसेरेन गनबतार के खिलाफ बिना कोई पसीना बहाए पहला गेम (21-2) से जीत लिया। महिला टीम के पहले दौर के इस मैच में भारत की राह आसान होनी चाहिए।
महिलाओं के व्यक्तिगत राउंड 1 में प्रशांत की रैंकिंग नीचे गिर गई है और अब वह टी12 पर हैं। अशोक टी19 हैं और शरथ भी टी19 हैं। भारत की प्रशांत ए को टी6, अदिति अशोक को टी14, यूआरएस पी शरथ को टी26 रैंक मिली थी।
वुशु: सभी की निगाहें रोशिबिना देवी नाओरेम पर होंगी जो आज महिलाओं के 60 किग्रा फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। स्वर्ण पदक मुकाबले में उनका मुकाबला चीन की जियाओवेई वू से होगा।
टेबल टेनिस: श्रीजा अकुला बनाम सोंगग्योंग प्योन- महिला एकल (राउंड 32)। मनिका बत्रा बनाम नबीता श्रेष्ठ- महिला एकल (राउंड 32) मानुष शाह और विकास ठक्कर बनाम मोहम्मद इस्माइल और मूसा अहमद- गल (राउंड 32) शरत कमल और जी साथियान बनाम मनलाईजर्गल मुंख-ओचिर और सेर-ओड गंगुयाग- पुरुष युगल (राउंड 32) सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी बनाम जौरेश अकाशेवा और अनास्तासिया लावरोवा- महिला युगल (राउंड 32) शरत कमल बनाम मोहम्मद इस्माइल- पुरुष एकल (राउंड 32) श्रीजा अकुला और दीया चिताले बनाम नगोक ट्राई माई और नगा गुयेन- महिला युगल (राउंड 32)।
वुशु: रोशिबिना देवी नारोएम बनाम वू जियाओवेई – महिला 60 किग्रा फाइनल (स्वर्ण पदक स्पर्धा)। स्क्वाश: भारत बनाम मलेशिया- महिला टीम (ग्रुप चरण), भारत बनाम नेपाल- पुरुष (ग्रुप स्टेज)। तैराकी: आर्यन नेहरा और कुशाग्र रावत- पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल फास्ट हीट (पदक स्पर्धा) शिवांगी सरमा- महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट वीरधवल खड़े- पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट- पुरुष और महिला 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट।
हॉकी: भारत बनाम जापान- पुरुष (पूल मैच)। निशानेबाजी: अर्जुन सिंह चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल- 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत (क्वालीफिकेशन और टीम फाइनल) अनंत जीत सिंह नरूका और गनेमत सेखों- स्कीट मिश्रित टीम (क्वालीफिकेशन) 10 एयर पिस्टल फाइनल (पदक स्पर्धा) स्कीट मिश्रित टीम (कांस्य और स्वर्ण पदक मैच)।
ब्रिज: पुरुष, महिला और मिश्रित टीम (राउंड-रॉबिन) साइकिलिंग: नीरज कुमार- पुरुषों की ऑम्नियम स्क्रैच रेस (क्वार्टरफाइनल) डेविड बेकहम- पुरुषों की स्प्रिंट (क्वार्टरफाइनल) घुड़सवारी: हृदय छेड़ा और अनुष अग्रवाला- ड्रेसेज व्यक्तिगत फ्रीस्टाइल राउंड (पदक स्पर्धा) फुटबॉल: भारत बनाम सऊदी अरब – पुरुष (प्री-क्वार्टर) गोल्फ: प्रणवी उर्स, अवनी प्रशांत और अदिति अशोक- महिला व्यक्तिगत और टीम (राउंड 1) अनिर्बान लाहिड़ी, एसएसपी चौरसिया, खालिन जोशी और शुभंकर शर्मा- पुरुष टीम (राउंड 1)।
एशियाई खेलों में पांचवें दिन (28 सितंबर) भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। कलात्मक जिमनास्टिक: प्रणति नायक – महिला वॉल्ट फाइनल (पदक स्पर्धा) बैडमिंटन: भारत बनाम मंगोलिया- महिला टीम (प्री-क्वार्टर) मुक्केबाजी: जैस्मीन बनाम गजवान अशौर – महिला 60 किग्रा (प्री-क्वार्टर) दीपक बनाम टोमोयो त्सुबोई – पुरुष 51 किग्रा (प्री-क्वार्टर) निशांत देव बनाम फुओक तुंग बुई – पुरुष 71 किग्रा (प्री-क्वार्टर)।
एशियाई खेलों में बुधवार को भारत के पदक जीतने वाले खिलाड़ी और टीम इस प्रकार रहे। मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान- महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा स्वर्ण पदक। सिफ्त कौर सामरा- 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा स्वर्ण पदक। ईशा सिंह- महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक, सिफ्त कौर सामरा- महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम स्पर्धा रजत पदक। अनंत जीत सिंह नरुका- पुरुष स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक। विष्णु सरवनन- पाल नौकायन की पुरुष डिंगी आईएलसीए 7 स्पर्धा कांस्य पदक। अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत खान्गुरा, अनंत जीत सिंह नरुका- पुरुषों की टीम स्कीट स्पर्धा कांस्य पदक। आशी चौकसी- 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा कांस्य पदक।