India at Asian Games 2023 Updates, Day 5: हांगझू एशियाई खेलों में 5वें दिन भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल आया। महिला वुशु सांडा 60 किग्रा में भारत की रोशिमिना देवी ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में चीन की वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। निशानेबाजी में पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल टीम (सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल) ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अनुश अग्रवाल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा बैडमिंटन में भी महिला टीम इवेंट में भारत ने मंगोलिया के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। पांचवें दिन की शुरुआत गोल्फ से हुई। फुटबॉल में सुनील छेत्री एंड कंपनी सऊदी अरब से हारकर बाहर हो गई। पांचवें दिन के अंत तक भारत के खाते में 25 मेडल आ चुके हैं जिसमें छह गोल्ड,8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। विस्तृत रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। एशियाई खेलों में छठे दिन के ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें। Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स ; Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल ; Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट;
Asian Games 2023 Updates: एशियाई खेलों में 27 सितंबर 2023 को भारत के खाते में 8 पदक आए थे।
पुरुषों के 4X100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम में श्रीहरिनटराज, तनीश जॉर्ड, विशाल ग्रेवाल और आनंद शहलाजा ने हीट्स में 3:21.22 का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड कायम किया और साथ ही फाइनल में भी जगह पक्की की।
?♂️NATIONAL RECORD ALERT??
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2023
The Men's 4x100m Freestyle Relay Team, featuring @srihari3529, @tanishgeorge, Vishal Grewal, and Anand Shylaja, shattered the old National Record with a stunning time of 3:21.22 in the Heats, leaving their mark on the pool and making the nation proud!… pic.twitter.com/7z0zZo7Rm7
भारतीय महिला स्क्वाश टीम पूल बी में मलेशिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना हॉन्गकॉन्ग चीन से होगा। इस मैच में अगर उन्हें हार मिलती है तब भी वह ब्रॉन्ज मेडल जीत जाएंगे।
भारत की जैस्मिन लंबोरिया ने 60 किलोग्राम के पहले मुकाबले में जीत हासिल की। सऊदी अरब की बॉक्सर को स्टैंडिंग 8 का काउंट मिला था लेकिन जैस्मिन के सामने वह टिक नहीं पाई।
अनाहत सिंह तीसरे मुकाबले में रैचल मै अरनोल्ड के खिलाफ कोर्ट पर उतरी। उन्होंने मलेशियाई खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर पाई। अनाहत यह रोमांचक मुकाबला s 7-11, 8-11, 12-14 से हारी और इसके साथ ही भारत भी मुकाबला हार गया।
तनवी खन्ना ने दूसरे गेम में मलेशिया की अजवान को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह मुकाबला जीत नहीं पाई। अजवान ने 11-9, 1-11, 11-8, 11-13, 5-11 से तनवी को हराकर मलेशिया को 2-0 की बढ़त दिलाई।
अदिती अशोक पहले राउंड के बाद पांच गोल्फर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। उनके स्कोर 67 है। प्रणवी शरत 71 अंकों के साथ 17वें स्थान पर है वहीं अवनि प्रशांत 72 अंकों के साथ 21 वें नंबर है। भारतीय टीम फिलहाल पांचवें नंबर पर हैं।
जोश्ना चिनप्पा को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया की सिवासंगारी ने उन्हें 11-6 11-2 11-8 से मात दी। भारत फिलहाल इस मैच में 0-1 से पिछड़ रहा है।
भारतीय महिला स्क्वाश टीम मलेशिया का सामना कर रही है। जोश्ना चिनप्पा को पहले मैच में वर्ल्ड नंबर 18 सिवासांगारी सुब्रामणयम से पहले मैच में 11-6 से हार का सामना करना पड़ा।
मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में आसान जीत हासिल की। उन्होंने महज 20 मिनट में नेपाल की नबीता श्रेष्ठ को 11-5, 11-4, 11-3, 11-2 से मात दी। वह अब राउंड ऑफ 16 में पहुंच गया है।
एशियन गेम्स से इस वक्त की बड़ी खबर स्विमिंग से आ रही है जहां महिलाओं की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
शूटिंग में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को बिना पदक से ही संतोष करना पड़ा। अर्जुन सिंह चीमा के बाद भारत के सरबजोत सिंह भी पदक की रेस से बाहर हो गए। वह 199 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। उज्बेकिस्तान के स्वेच्निकोव व्लादिमीर 219.9 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स टीम इवेंट में भारत के हरमीत राजुल देसाई, श्रीजा अकुला राउंड 16 में थाइलैंड के फाकपूम सांगुआनसिन और ओरावन परानांग से हार गए।
भारत के अर्जुन सिंह चीमा पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में बाहर होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। वह बिल्कुल भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में नहीं थे। इस इवेंट में उनका सफर 113.3 के स्कोर के साथ समाप्त हुआ। सरबजोत सिंह अब भी पदक की दौड़ में हैं।
भारत के सरबजोत सिंह पांच शॉट की अगली सीरीज के बाद 7वें नंबर पर खिसक गए। 10 शॉट के बाद उनका कुल स्कोर अब 98.4 है। अर्जुन 95.7 के कुल स्कोर के साथ अंतिम स्थान पर हैं।
शूटिंग में पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल का फाइनल जारी है। भारत के सरबजोत सिंह ने 10.2 से अच्छी शुरुआत की। 10, 9.9, 9.4 और 10.2. पहले पांच शॉट के बाद वह नंबर 2 पर हैं। फाइनल में दूसरे भारतीय अर्जुन सिंह चीमा 9.9, 9.0, 10.6, 9.0, 9.3 के साथ 7वें स्थान पर हैं।
भारत 19वें एशियाई खेलों की पदक तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गया है। उसके खाते में अब 6 गोल्ड मेडल के अलावा 8 सिल्वर मेडल और 10 ब्रॉन्ज मेडल हैं। देखें पदक तालिका
साइकिलिंग भी भारतीय प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। पुरुषों की स्प्रिंट क्वार्टर फाइनल हीट 2 में डेविड बेकहम जापान के कैया ओटा से हार गए हैं। वहीं तैराकी में भारत की शिवांगी शर्मा के भी पदक दौर में जाने की संभावना खत्म हो गई। वह 50 मीटर महिला फ्रीस्टाइल की हीट में 26.92 सेकेंड के समय के साथ 7वें स्थान पर रहीं।
टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी। साथियान गणासेकरन और मनिका बत्रा की जोड़ी चीन की जियान जेंग और झे यू क्लेरेंस च्यू की जोड़ी से हारकर बाहर हो गई।
सरबजोत और अर्जुन ने 10 मीटर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय निशानेबाजों के लिए यह अविश्वसनीय से कम नहीं था। वे आधे चरण तक व्यक्तिगत स्टैंडिंग के शीर्ष 10 में कहीं भी नहीं थे और टीम स्टैंडिंग में, वे नंबर 5 पर थे, लेकिन पिछली 3 सीरीज में सब बदल गया। क्वालिफाइंग में सरबजोत सिंह 5वें और अर्जुन 8वें नंबर पर रहे।
19वें एशियाई खेलों में भारत की कुल पदक संख्या 24 हो गई है। इसमें से 6 गोल्ड मेडल हैं। छह में से 4 गोल्ड मेडल भारतीय निशानेबाजों ने जीते हैं। पदक तालिका में भारत अभी 7वें नंबर पर है। नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में शूटिंग में आज जीता गया गोल्ड मेडल शामिल नहीं है, क्योंकि अब तक प्राइज सेरेमनी नहीं हुई है।
एशियाई खेलों भारत के लिए 5वां दिन अब तक काफी शानदार रहा है। वुशू सांडा महिला 60 किग्रा में रजत पदक हासिल करने के बाद भारतीय निशानेबाजों ने शूटिंग में देश के लिए एक और गोल्ड मेडल जीता। 10 मीटर पिस्टल पुरुष टीम इवेंट में भारत के सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने 1734 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक चीन के खाते में आया। भारत को गोल्ड मेडल की संख्या 8 हो गई है।
?GOLD STRIKE at #AsianGames2022!
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2023
??'s Men's 10m Air Pistol Team – Sarabjot Singh, Shiva Narwal, and Arjun Singh Cheema – clinches GOLD! ??? adding to India's stellar shooting success at the games. ??
Many Congratulations to the amazing trio?⚡#Cheer4India#JeetegaBharat… pic.twitter.com/cBkmJigM5B
निशानेबाजी में छह राउंड के बाद पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत स्वर्ण के लिए पोल पोजीशन में है। लेकिन व्यक्तिगत श्रेणी में कोई भी क्वालिफाई करने की स्थिति में नहीं है।
बैडमिंटन में भी महिला टीम स्पर्धा में भारत ने मंगोलिया के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा और अनुपमा उपाध्याय ने आसानी से अपने-अपने मैच जीत लिए। मंगोलिया की शटलर्स तीन मैच में भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कुल 12 पॉइंट (सिंधु के खिलाफ 5, चालिहा के खिलाफ 5 और अनुपमा के खिलाफ 2) ही बना पाईं। इसके साथ इस इवेंट में भारत का पदक पक्का हो गया।
??SMASHING INTO QUARTERFINALS?
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2023
The Indian women’s badminton team ( @Pvsindhu1, @ChalihaAshmita, @Upadhyaya_A1, and Malvika Bansod ) clinched victory in the round of 16 and made it to the quarterfinals effortlessly.
What a start to the campaign!!⚡?
All the best, champs!… pic.twitter.com/BpOwVQpCS4
5वें दिन भारत के पदकों का खाता खुल गया है। भारत की रोशिमिना देवी ने देश के लिए रजत पदक हासिल किया। उन्हें महिला वुशू 60 किग्रा के फाइनल में चीन की वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन बाद में पिछड़ गईं।
बैडमिंटन: भारत ने महिला टीम स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 मैच में मंगोलिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना ली है। पीवी सिंधु के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत की अश्मिता चालिहा ने खेरलेन दरखानबातर को 21-2, 21-3 से हराया।
यह रोशिबिना देवी के 60 किग्रा महिला वुशु फाइनल का समय है। चीन की वू शियाओवेई के खिलाफ! क्या भारतीय को उसका सोना मिल सकता है? हालांकि, पहला राउंड चीन की वू शियाओवेई ने जीत लिया है।
शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली दो सीरीज (20 शॉट्स) के बाद उनमें से कोई भी शीर्ष 10 में नहीं था। अर्जुन 9.650 के साथ 14वें, सरबजोत 16 शॉट के बाद 9.500 के साथ 30वें, शिवा 20 शॉट के बाद 9.400 के साथ 37वें स्थान पर हैं। भारत फिलहाल 7वें नंबर पर है। याद रखें, टीम की स्थिति केवल व्यक्तिगत राउंड से जुड़ी होती है, किसी अलग इवेंट की नहीं।
शूटिंग में स्कीट मिश्रित टीम फाइनल में भारत (अनंत जीत, गनेमत) सातवें स्थान पर है। एक राउंड के बाद उसके 18 अंक हैं।
बैडमिंटन की महिला टीम स्पर्धा के राउंड ऑफ 16 मैच में भारत ने मंगोलिया के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। पीवी सिंधु की शानदार शुरुआत। उन्होंने कुछ ही समय में म्याग्मार्टसेरेन गणबतार को 21-2, 21-3 से हरा दिया।
शूटिंग: स्कीट मिश्रित टीम फाइनल में भारत (अनंत जीत, गनेमत) राउंड 1 के बाद 18 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम स्पर्धा में राउंड 1 के बाद भारत नौवें स्थान पर है। टीम में अर्जुन, सरबजोत और शिवा शामिल हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन में सीरीज 1 के बाद अर्जुन सिंह 21वें, सरबजोत 31वें और शिव नरवाल 51वें स्थान पर थे।
एशियाई खेलों में बुधवार को भारत के पदक जीतने वाले खिलाड़ी और टीम इस प्रकार रहे। मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान- महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा स्वर्ण पदक। सिफ्त कौर सामरा- 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा स्वर्ण पदक। ईशा सिंह- महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक, सिफ्त कौर सामरा- महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम स्पर्धा रजत पदक। अनंत जीत सिंह नरुका- पुरुष स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक। विष्णु सरवनन- पाल नौकायन की पुरुष डिंगी आईएलसीए 7 स्पर्धा कांस्य पदक। अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत खान्गुरा, अनंत जीत सिंह नरुका- पुरुषों की टीम स्कीट स्पर्धा कांस्य पदक। आशी चौकसी- 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा कांस्य पदक।
