India at Asian Games 2023 Updates, Day 5: हांगझू एशियाई खेलों में 5वें दिन भारत के खाते में एक गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल आया। महिला वुशु सांडा 60 किग्रा में भारत की रोशिमिना देवी ने रजत पदक हासिल किया। उन्हें फाइनल में चीन की वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी। निशानेबाजी में पुरुषों की 10 मीटर पिस्टल टीम (सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल) ने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अनुश अग्रवाल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा बैडमिंटन में भी महिला टीम इवेंट में भारत ने मंगोलिया के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। पांचवें दिन की शुरुआत गोल्फ से हुई। फुटबॉल में सुनील छेत्री एंड कंपनी सऊदी अरब से हारकर बाहर हो गई। पांचवें दिन के अंत तक भारत के खाते में 25 मेडल आ चुके हैं जिसमें छह गोल्ड,8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। विस्तृत रिपोर्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। एशियाई खेलों में छठे दिन के ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें। Asian Games 2023 Live Streaming की पूरी डिटेल्स ; Asian Games 2023: पढ़ें भारत का Day To Day शेड्यूल ; Asian Games 2023: देखें खेल और भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट;
Asian Games 2023 Updates: एशियाई खेलों में 27 सितंबर 2023 को भारत के खाते में 8 पदक आए थे।
भारतीय हॉकी टीम ने पूल भी जापान को 4-2 से हराया। एशियन चैंपियन को हराने के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में खेलना लगभग तय हो गया है। भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगा।
मैच के 34वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार अमित रोहिदास ने उसे गोल में बदला। रोहिदास पहले खिलाड़ी है इस मैच में जिन्होंन कॉर्नर को गोल में बदला
भारत के वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट निशांत देव ने 71 किलोग्राम वर्ग में वियतनाम के टुंग फोट को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। वह अब मेडल से केवल एक कदम दूर है
भारत ने हाफ टाइम तक 2-0 की लीड हासिल कर ली है। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक और दूसरा गोल मनदीप सिंह ने दागा। भारत के कुछ पेनल्टी कॉर्नर बेकार भी गए लेकिन किसी तरह एशियन चैंपियन पर लीड बनाए रखने पर मजबूर है।
भारतीय फुटबॉल टीम सऊदी अरब के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला 0-2 से हारी। सऊदी अरब की ओर से दोनो गोल मारन ने मारे जो कि अल नस्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ खेलते हैं। फुटबॉल टीम का सफर यहीं खत्म हुआ।
भारतीय टीम के खाते में दूसरे गोल। इस बार मनदीप सिंह ने देश के लिए गोल किया। हालांकि गोल दिखाया नहीं गया। टीम इंडिया अब 2-0 से आगे है।
मैच खत्म होने में केवल 5 मिनट बचे हैं। खालिद हुसैन लगातार भारतीय सर्कल में अटैक कर रहे हैं और धीरज ने अब तक कई शानदार किए हैं और मैच को 0-2 से रोके रखा है।
मैच के 77वें मिनट में भारत ने सुनील छेत्री को मैदान से बाहर बुलाया। छेत्री ने संदेश झिंगन को कप्तान का बैंड पहनाया और खुद मैदान से बाहर गए। एशियन गेम्स में कप्तान का यह आखिरी मैच हो सकता है। उनकी जगह दानू क्रीज पर आए हैं।
भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने दागा। सर्कल के बाहर से नीलकांता ने गेंद सर्कल के अंदर दी, जापान डिफेंडर ने उसे रोका लेकिन गेंद अभिषेक के पास पहुंची। उन्होंने रिवर्स स्टिक के साथ उसे गोल में बदला और एशियन चैंपियन के खिलाफ पहला गोल दागा। भारत अब 1-0 से आगे है।
भारत ने टीम में तीन बदलाव किए। वहीं नरेंद्र गहलोत को अग्रेसिव टैकल की वजह से यैलो कार्ड दिखाया गया। भारत पर आज यैलो कार्ड की बरसात हो रही है।
गुरजंत सिंह ने टीम के लिए पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक लिया लेकिन इस बार वह मौका चूक गए क्योंकि गेंद पोस्ट के गलत साइड गया।
भारत ने लीड हासिल करने की कोशिश की लेकिन सुखजीत मौका चूक गए। जरमनप्रीत सिंह ने क्रोस फील्ड किया मनदीप गोल के सामने थे लेकिन वह कर नहीं पाए इसके बाद सुखजीत भी मौके का फायदा नहीं उठा पाए।
मारन ने लगातार दूसरा गोल दागा। इस बार साद ने मारन को शानदार पास दिया जिसे अल नस्र के स्ट्राइकर ने गोल में बदला। भारतीय टीम अब 0-2 से पिछड़ रही है औऱ अब उसके लिए टीम में बदलाव करना मुश्किल है।
भारतीय हॉकी टीम भी अब जापान का सामना करना उतरी है। जापान एशियन चैंपियन है। पिछले दो मैचों में भारतीय टीम ने 16-0 और 16-1 से जीत हासिल की लेकिन आज की चुनौती उनके लिए आसान नहीं होने वाली है।
सऊदी अरब ने आखिरकार भारतीय डिफेंस में सेंध की और पहला गोल अपने नाम किया।मारन ने सैंटर बैक्स के बीच के गैप में गेंद को हेडर के साथ गोल पोस्ट में पहुंचाया। धीरज इस बार कुछ नहीं कर पाए।
भारत ने टेनिस में एक और मेडल पक्का किया। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसाले मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने कजाकिस्तान की जोड़ी को 7-5, 6-3 से मात दी।
भारत के दीपक भोरिया को हार का सामना करना पड़ा। 51 किलो ग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में उन्हें जापान के टोमोयो तसुबू से 4:1 से हार का सामना करना पड़ा। दीपक अगर यह मुकाबला जीत जाते तो वह सेमीफाइनल में पहुंचकर न सिर्फ मेडल बल्कि ओलंपिक कोटा भी पक्का कर लेते।
भारतीय टीम को एक और यैलो कार्ड मिला। गुरकीरत की गलती का खामियाजा भारत को फ्री किक देकर चुकाना पड़ा। धीरज ने हालांकि शानदार सेव किया और खतरे को टाला।
सऊदी अरब भारतीय डिफेंस पर लगातार अटैक कर रहा है। साद और मुसाद ज्यादा से ज्यादा मौके बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारतीय डिफेंस ने अब तक उन्हें गोल का मौका नहीं दिया है।
जाकारिया गेंद लेकर भारतीय सर्कल में आए लेकिन सना सिंह ने उन्हें रोका, सामने से चिंगलेनसाना ने भी टैकल की कोशिश की। रेफरी ने यैलो कार्ड दिया जिसके बाद सऊदी अरब को फ्री किक मिली लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके।
सऊदी अरब दूसरे अटैक कर रहे हैं। मुसाब अल जुवाल ने शॉट लिया जिसे धीरज ने रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद नेट के बार पर लगी, इसके बाद सऊदी ने फिर कोशिश की लेकिन वह चूक गए।
18वें मिनट में सऊदी अरब के लॉन्ग बॉल को भारत ने ग्रैब किया. भारत को कॉर्नर किक मिला। लालाचुनगुंगा ने कोशिश की लेकिन गेंद वाइड चली गई।
10वें मिनट में सऊदी के साद गेंद लेकर सर्कल में पहुंचे लेकिन कियान ने उनके हमले को रोका। सऊदी के खिलाड़ियों ने फिर से स्ट्राइक करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
भारतीय फुटबॉल टीम आज क्वार्टर फाइनल में सऊदी अरब का सामना करने उतरी है। 13 साल बाद टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। इस मैच के लिए टीम फॉर्मेश में खेल रहे हैं।
रामकुमार रामनाथन और साकेत ने पुरुष डबल्स के फाइनल में पहुंचकर अपने लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। इस जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को टाई ब्रेकर में हराया।
भारत के दिग्गज खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है। राउंड ऑ 32 के मुकाबले में शरत कमल ने मालदीव के मोहम्मद शाफान इस्माइल को 11-9, 11-2, 11-7, 11-7 से हराया।
अनुश अग्रवाल और एट्रो (अनुश का घोड़ा) ने हांगझू एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया है। एशियाई खेलों में ड्रेसेज में यह पहला भारतीय इंडिविजुअल (व्यक्तिगत) पदक है। जापान के रयूनोसुके कुरोदा और उनका घोड़ा बेलाट्रे डी.ई.एस. को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
Medal Alert? in Equestrian?
— SAI Media (@Media_SAI) September 28, 2023
Bronze? it is for Anush Agarwalla in Individual Final Event, marking ??'s 1⃣st ever individual?️in Dressage
Well done & many congratulations on your?#Cheer4India#HallaBol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/P4Cf9G9KZK
प्रणति नायक वॉल्ट नें आखिरी स्थान पर रही। उन्होंने वॉल्ट 1 में 12.100 का स्कोर हासिल किया वहीं दूसरे वॉल्ट में 12.600 अंक लिए। उनका कुल स्कोर 12.350 रहा।
त्रियाशा पॉल को साउथ कोरिया की हुवैंग हुयेसो के खिलाफ +0.056 सेकंड से हार का सामना करना पड़ा। वह मेडल की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
साइकिलिस्ट डेविड बेकहम स्प्रिंट इंडीविजुअल इवेंट में क्लासिफिकेशन रेस में 8वें स्थान पर रहे। यह एशियन गेम्स में किसी भी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
एशियाई खेलों में बुधवार को भारत के पदक जीतने वाले खिलाड़ी और टीम इस प्रकार रहे। मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान- महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा स्वर्ण पदक। सिफ्त कौर सामरा- 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा स्वर्ण पदक। ईशा सिंह- महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक, सिफ्त कौर सामरा- महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम स्पर्धा रजत पदक। अनंत जीत सिंह नरुका- पुरुष स्कीट व्यक्तिगत स्पर्धा रजत पदक। विष्णु सरवनन- पाल नौकायन की पुरुष डिंगी आईएलसीए 7 स्पर्धा कांस्य पदक। अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत खान्गुरा, अनंत जीत सिंह नरुका- पुरुषों की टीम स्कीट स्पर्धा कांस्य पदक। आशी चौकसी- 50 मीटर राइफल 3पी व्यक्तिगत स्पर्धा कांस्य पदक।