India at Asian Games 2023, Day 11 Updates: एशियन गेम्स के 11वें भारत ने 11 मेडल जीते। भारत की मेडल की संख्या 81 तक पहुंच गई है जिसमें ऐतिहासिक 18 गोल्ड शामिल हैं। दिन का पहला मेडल भारत को 35किमी रेस वॉक में हासिल हुआ जहां राम बाबू और मंजू रानी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं इसके बाद कंपाउंड तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा ने देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। भारत के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय राउंड ऑफ 16 के मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। स्क्वाश मिक्सड डबल्स में हरिंदरपाल सिंह और दीपिका पल्लीकल की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने उम्मीद के मुताबिक गोल्ड जीता वहीं किशोर जेना ने सिल्वर अपने नाम किया। एथलेटिक्स के फिर एक बार मेडल की बौछार हुई। 800 मीटर महिला वर्ग में हरमिलन बैंस ने सिल्वर मेडल जीता। भारत की महिला रिले (4×400 मीटर) टीम ने सिल्वर और पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीता। 5000 मीटर फाइनल में अविनाश साबले ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ताजा पदक तालिका देखने के लिए यहां क्लिक करें
Asian Games: भारत ने 11वें दिन 12 मेडल जीते, उसकी पदक संख्या बढ़कर 81 हो गई।
भारत ने एशियन गेम्स के 11वें दिन 11 मेडल हासिल किए जिसमें तीन गोल्ड मेडल शामिल थे। दिन की शुरुआत में भारत को तीरंदाजी में गोल्ड मेडल मिला वहीं शाम के समय नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो और 4x400 मीटर रिले में पुरुष टीम ने मेडल अपने नाम किया।
नीरज चोपड़ा ने रिले टीम के साथ जाकर मेडल का जश्न मनाया। किशोर जेना भी साथ नजर आए।


भारत ने पुरुष 4x400 मीटर रिले में भी गोल्ड मेडल जीता। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाली भारतीय चौकड़ी ने एशियन गेम्स का गोल्ड अपने नाम किया।
नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। उनका सीजन बेस्ट उन्हें यह मेडल दिलाने के लिए काफी था। वहीं किशोर जेना ने अपने पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर अपने नाम किया।
भारत के स्टेपलचेज चैंपियन अविनाश साबले ने 5000 मीटर में देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। साबले का यह इन एशियन गेम्स में दूसरा मेडल है।
https://twitter.com/WeAreTeamIndia/status/1709541869766795680
भारतीय महिला टीम ने 4x400 मीटर रिले में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। यह भारत का 78वां मेडल है। विथ्या रामराज, एश्वर्या, प्राची और शुभा की भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में 88.88 का थ्रो फेंका और वह फिर नंबर वन पर आ गए हैं। वहीं किशोर जेना भी 87.54 के साथ दूसरे नंबर पर है।

किशोर जेना ने अपने दूसरे थ्रो में 86.77 मीटर की दूरी तय की और फिलहाल वह नीरज चोपड़ा से भी आगे निकल गए हैं।
जेस संदेश और सरवेश कुशारे ने 2.15 का जंप एक-एक प्रयास में पूरा किया। वहीं सरवेश ने 2.19 मीटर का पहले प्रयास में हासिल किया। वहीं संदेश को इसके लिए तीसरा जंप लेना पड़ा।

किशोर जेना का दूसरा थ्रो 79.76 का था। रेफरी ने फाउल दिया जबकि जेना का पैर लाइन के अंदर ही था। नीरज चोपड़ा ने जाकर आपत्ति दायर की। जेना ने जाकर अपील की और रेफरल के बाद फैसला पलटा गया।
नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में 84.49 की दूरी तय की। यह पहले बेहतर लेकिन नीरज निराश थे। उनका जो थ्रो रिकॉर्ड नहीं हुआ वह ही अब तक का बेस्ट है।
भारत के खाते में एक और मेडल। हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपनी मां के सपने को पूरा किया जिन्होंने इस इवेंट में मेडल जीता था। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर में भी सिल्वर ही हासिल किया था।
नीरज चोपड़ा से फिर से उनका पहला थ्रो करने के लिए कह गया। उनका यह थ्रो 82.4 मीटर का रहा जबकि तकनीकी खराबी से पहला किया गया उनका थ्रो 87 के आस-पास गया था। दोबारा थ्रो लेने का असर दिखा नीरज पर
भारतीय रेसलर सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में किरगिस्तान के अजीजबेकोव को 3-1 से मात दी। उन्होंने देश को इन एशियाड का 75वां मेडल दिलाया।
नीरज ने पहला थ्रो फेंका, काफी खुश थे वह थ्रो के बाद। खुशी उनके चेहरे पर नजर आ रही थी। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण यह साफ नहीं हो पाया है अब तक कि नीरज के थ्रो की दूरी कितनी थी

अब उस इवेंट की बारी है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पुरुषों का जैवलिन थ्रो इवेंट शुरू हो चुका है। भारत की ओर से ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा नजर एक्शन में हैं। वहीं किशोर जेना भी चुनौती पेश करेंगे।
भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव घोषाल ने पुरुष सिंगल्स वर्ग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में हॉन्गकॉन्ग के लीयोंग को 11-2, 11-1, 11-6 से मात दी। सौरव ने आज तक सिंगल्स वर्ग में गोल्ड मेडल नहीं जीता है।
पिछले 41 साल में पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से दो जीत दूर भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में बुधवार को तीन बार की चैम्पियन चीन से खेलेगी
भारत ने अपनी 5-3 की लीड को आखिर तक बरकरार रखा। भारत ने अब फाइनल में जगह पक्की कर ली है। वह गोल्ड मेडल और पेरिस ओलंपिक के कोटे से केवल एक जीत दूर है। भारत पिछले साल फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी
कोरिया ने अपना गोलकीपर हटा लिया है। अब वह 11 फील्ड खिलाड़ियों के साथ खेलेगा। आखिरी क्वार्टर में में ज्यादा समय नहीं बचा है। भारतीय खिलाड़ी अब बस समय पास करने की कोशिश में है।
महिला डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल्स में हार गई। उन्हें यहां चीन की जोड़ी से 13-21,21-23 से हार का सामना करना पड़ा।
कोरिया के बाद भारत की महिला कबड्डी टीम ने थाइलैंड पर भी बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने थाइलैंड को 54-22 से हराया। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। यहां उसका सामना नेपाल से होगा।
साउथ कोरिया ने बढ़त को और कम कर दिया है। कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला क्योंकि रेफरी का कहना था कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह कोरियाई फ्री हिट के दौरान 5 मीटर दूर नहीं थे। भारत ने रेफरल मांगा लेकिन फायदा नहीं हुआ। कोरिया के जिसे उन्होंने गोल में बदलकर स्कोर को अब 3-4 कर दिया है। भारतीय टीम अब स्कोर करना चाहेगी क्योंकि एक गोल की लीड कभी भी खत्म हो सकती है। जुंग मानजाई ने इस कॉर्नर को गोल में बदाल
भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में कोरिया का सामना कर रही है। पहले हाफ तक भारत 4-2 से आगे है। भारत ने पहले क्वार्टर में तीन गोल दागे। हालांकि दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की और दो गोल दागे।
भारत की ओलंपिक मेडलिस्ट लवलिना बोरगोहेन को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 75 किलोग्राम वर्ग के गोल्ड मेडल मैच में उन्हें ओलंपिक मेडलिस्ट चीन की ली कियान से 0:5 से हार का सामना करना पड़ा।
हरियाणा की परविन हुड्डा महिला बॉक्सिंग की 57 किग्रा. श्रेणी के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई हैं। गोल्ड की दावेदार मानी जा रहीं परविन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है। सेमीफाइनल मुकाबले में परविन हुड्डा को लिन यू टिंग ने 5-0 से हरा दिया।
एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 72 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। यह भारत का एशियाड में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2018 में भारत ने 70 मेडल जीते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि के लिए देशवासियों को बधाई दी है। पीएम ने कहा है कि एशियाई खेलों में भारत पहले कहीं अधिक चमका है। पीएम मोदी ने कहा है, "71 मेडल के साथ हम अपनी सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं जो हमारे एथलीट्स के अद्वितीय समर्पण और धैर्य का नतीजा है। हर मेडल हमारे एथलीट्स की कड़ी मेहनत और जूनून की जीवन यात्रा को उजागर करता है। पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है।
डाइविंग में भारत के सिद्धार्थ परदेशी ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने मेन्स डाइविंग इवेंट में 10 मीटर प्लेटफॉर्म से 234.55 के पॉइंट के साथ 11वें स्थान के साथ प्रतिस्पर्धा को समाप्त किया।
बैडमिंटन महिला डबल्स राउंड ऑफ 16 में भारतीय जोड़ी जॉली त्रिशा और पुलेला गायत्री गोपीचंद कोरियाई जोड़ी के हाथों 1-2 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। कोरियाई जोड़ी ने निर्णायक गेम में जॉली त्रिशआ और पुलेला गोपीचंद को 13-21 से हरा दिया। भारतीय जोड़ी 15-21 से पहला गेम हार गई थी। दूसरे गेम को 21-18 से जीत लिया था, लेकिन निर्णायक गेम में कोरियाई जोड़ी ने दबाव बनाए रखा।
एशियाई खेलों में बुधवार चार अक्टूबर का भारत का कार्यक्रम हांगझोउ, तीन अक्टूबर (भाषा) एशियाई खेलों में भारत का बुधवार चार अक्टूबर का कार्यक्रम इस प्रकार है। एथलेटिक्स सुबह 4:30 बजे: 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम - मंजू रानी, राम बाबू 16:30 बजे: पुरुष ऊंची कूद फाइनल - संदेश जेसी, सर्वेश कुशारे 16:35 बजे: पुरुष भाला फेंक फाइनल - नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना 16:40 अपराह्न: महिलाओं की त्रिकूद फ़ाइनल - शीना नेल्लिकल वर्की 16:55 अपराह्न: महिलाओं की 800 मीटर फ़ाइनल - हरमिलन बैंस, केएम चंदा 17:10 अपराह्न: पुरुषों की 5000 मीटर फ़ाइनल - अविनाश साबले, गुलवीर सिंह 17:45 अपराह्न: महिलाओं की 4 x 400 मीटर रिले फ़ाइनल - भारत 18:05 अपराह्न: पुरुष 4 x 400 मीटर रिले फ़ाइनल - भारत (मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, निहाल विलियम, मिजो कुरियन) कबड्डी: सुबह 6:00 बजे: पुरुष टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम थाईलैंड दोपहर 1:30 बजे: महिला टीम ग्रुप ए मैच - भारत बनाम थाईलैंड तीरंदाज़ी: सुबह 6:10 बजे: कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टरफ़ाइनल - भारत बनाम मलेशिया 11:30 पूर्वाह्न: महिला 57 किग्रा सेमीफ़ाइनल - परवीन हुडा 13:15 अपराह्न: महिला 75 किग्रा फ़ाइनल - लवलीना बोरोगोहेन बनाम क्यूई लियान (चीन)