मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी में शनिवार (14 सितंबर) को भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अजेय अभियान को जारी रखा। मुकाबले का पहला गोल पाकिस्तान ने किया। इसके बाद भारत के लिए ‘सरपंच साहब’ हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने फिर पेनल्टी को गोल में बदला। इसके बाद भारत ने बढ़त को अंत तक नहीं गंवाया।
IND vs PAK Asian Champions Trophy 2024 Live Streaming
पहले क्वार्टर में भारत-पाकिस्तान का स्कोर 1-1 रहा है। पाकिस्तान के लिए हनान शाहिद ने गोल किया। भारत के लिए ‘सरपंच साहब’ हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने फिर पेनल्टी को गोल में बदला। हाफ टाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त बनाई। तीसरे क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान ने पेनल्टी को गोल में बदलने का मौका गंवा दिया।
चौथे क्वार्टर में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने को मिला। रेफरी को बीच बचाव करना पड़ा। पाकिस्तान आखिरी 10 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेला। राणा वहीद अशरफ को यलो कार्ड मिला। आखिरी 5 मिनट के मैच के दौरान मनप्रीत सिंह को यलो कार्ड मिला। भारत भी 10 खिलाड़ियों के साथ खेला। चौथा क्वार्टर भी गोल रहित रहा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। भारत टूर्नामेंट में अबतक एक भी मैच नहीं हारा है। पाकिस्तान की टीम 2 मैच जीती है। 2 मैच ट्रॉ रहे हैं और एक में हार मिला है।
मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी में शनिवार (14 सितंबर) को भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर अजेय अभियान को जारी रखा। मुकाबले का पहला गोल पाकिस्तान ने किया। इसके बाद भारत के लिए 'सरपंच साहब' हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल स्कोर बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने फिर पेनल्टी को गोल में बदला। इसके बाद भारत ने बढ़त को अंत तक नहीं गंवाया।
भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। भारत 2-1 से आगे है। आखिरी 5 मिनट के मैच के दौरान मनप्रीत सिंह को यलो कार्ड मिला।
चौथे क्वार्टर का खेल जारी है। भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। रेफरी को बीच बचाव करना पड़ा। भारत ने पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। पाकिस्तान आखिरी 10 मिनट में एक कम खिलाड़ी के साथ खेलेगा। राणा वहीद अशरफ को यलो कार्ड मिला।
तीसरे क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 से बढ़त बना ली है।
तीसरे क्वार्टर में भारत और पाकिस्तान दोनों ने पेनल्टी को गोल में बदलने का मौका गंवाया। इस क्वार्टर में अभी तक एक भी गोल नहीं हुआ है। भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 से बढ़त बना ली है।
तीसरे क्वार्टर में 7 मिनट से ज्यादा का खेल हो गया है। इस क्वार्टर में अबतक कोई गोल नहीं हुआ है। भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 से बढ़त बनाई हुई है।
हाफ टाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस लिया है। दूसरे क्वार्टर में सिर्फ 1 गोल हुआ। सरपंच साहब हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदला। भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त बनाई हुई है।
हरमनप्रीत सिंह ने फिर पेनल्टी को गोल में बदला है। दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 की बढ़त बना ली है।
हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। पाकिस्तान के बाद भारत ने भी गोल कर दिया है। पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। स्कोर 1-1 से बराबरी पर है।
पाकिस्तान का खाता खुल गया है। हनान शाहिद ने गोल किया। पहले क्वार्टर में अभी 6 मिनट से ज्यादा का खेल बचा है। पाकिस्तान ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है।
अम्माद बट्ट (कप्तान), अब्दुलाह इश्तियाक, सुफयान खान, मोइन शकील, राणा वाहीद अशरफ, हनान शाहिद, जिकरिया हयात, मुहम्मद हमादूद्दीन, अब्दुल रहमान, एजाज अहमद और अबू महमूद।
मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी में भारत का सामना पाकिस्तान से हो रहा। पहले क्वार्टर का मुकाबला जारी है। 4 मिनट का खेल हो चुका है और अभि तक कोई गोल नहीं हुआ है।
कृष्ण पाठक (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, सुमीत, अमित रोहिदास, विवेक सागर प्रसाद, निलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह, गुरजोत सिंह।
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने चीन को 3-0, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया।
भारत सभी चार मैचों में जीत के साथ अपराजित रहा है, वहीं पाकिस्तान 2 जीता है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने अपने चौथे खिताब की ओर बढ़ने से पहले पिछले साल चेन्नई में पाकिस्तान को 3-1 से हराया था।
अम्माद बट की पाकिस्तान भी सेमीफाइनल में है। वह वर्तमान में स्टैंडिंग में दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान ने अपने पिछले दौर में मेजबान चीन को 5-1 से हराया था।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी में शनिवार (14 सितंबर) को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। (12 सितंबर) को दक्षिण कोरिया के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ भारत छह टीमों के पूल से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गया था।