Sri Lanka vs Pakistan, Asia Cup 2022 Match Probable Playing XIs: एशिया कप 2022 के फाइनल में रविवार 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका आपस में भिड़ेंगे। इससे पहले 2014 में दोनों टीमों के बीच एशिया कप फाइनल हुआ था। तब श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। टूर्नामेंट से पहले भारत को खिताब का फेवरिट माना जा रहा था। किसी ने भी इस फाइनल की कल्पना तक नहीं की थी।

भले ही सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया है, लेकिन फाइनल के लिए कुछ भी भविष्यवाणी करना कठिन है। श्रीलंका को उनके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई है। वहीं, पाकिस्तान ने अपने मध्य और निचले क्रम की मदद से कुछ रोमांचक मुक़ाबले जीते हैं। हालांकि, दोनों टीमों की कुछ चिंताएं भी हैं। देखते हैं क्या रह सकती है दोनों टीमों की रणनीति?

हसन अली की जगह नसीम शाह?

पाकिस्तान की ताकत नसीम शाह के साथ उनका गेंदबाजी आक्रमण है। इसमें हर गुजरते दिन के साथ हारिस रऊफ और मोहम्मद हसनैन में भी सुधार दिखाई दे रहा है। युवा खिलाड़ी को उनके आखिरी मैच में आराम दिया गया था। वह अनुभवी हसन अली की जगह प्लेइंग इलेवन में ले सकते हैं। 19 साल के नसीम पाकिस्तान के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) रहे हैं। उन्होंने प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 4 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उनके मैच जिताऊ छक्कों को कौन भूल सकता है।

उस्मान कादिर की जगह शादाब खान?

शादाब खान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष ऑलराउंडर्स में से एक हैं। पाकिस्तान टीम के उप-कप्तान एशिया कप में अपने लेग-ब्रेक (इकॉनमी रेट 5.79 और 7 विकेट) के साथ प्रभावशाली रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 36 रन की अहम पारी भी खेली थी। उनका प्लेइंग इलेवन में उस्मान कादिर की जगह लेना तय है। उस्मान कादिर ने श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था।

बिना बदलाव के उतर सकता है श्रीलंका

श्रीलंका ने भी अपने पिछले मैच में कुछ बदलाव किए थे। बाएं हाथ के सीमर दिलशान मधुशंका ने असिता फर्नांडो की जगह ली, जबकि धनंजय डिसिल्वा चरिता असलंका की जगह आए थे। नई गेंद से फॉर्म में चल रहे मोहम्मद रिजवान का विकेट लेने के बाद मधुशंका ने प्रभावित किया था। डिसिल्वा अपनी ऑफ स्पिन से अधिक मूल्यवान साबित हुए। यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में श्रीलंका अपने विजयी संयोजन को बदलेगा या नहीं।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल: हेड-2-हेड

इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान 3 बार एशिया कप फाइनल में भिड़ चुके हैं। श्रीलंका ने 1986 और 2014 में पाकिस्तान को हराया था, जबकि 2000 में पाकिस्तानी विजयी हुआ था। यह श्रीलंका का 11वां एशिया कप फाइनल है। वह सबसे ज्यादा बार एशिया कप का फाइनल खेलने वाली टीम भी है।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल: पिच रिपोर्ट

दुबई में, हर किसी ने देखा है कि टॉस एक महत्वपूर्ण कारक बन गया है। टूर्नामेंट में दोनों टीमों को पहले बल्लेबाजी करते हुए हार का सामना करना पड़ा है।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल: मौसम रिपोर्ट

बारिश की संभावना नहीं है। दुबई में साल के इस समय ऐसा शायद ही देखने को मिला हो। मौसम विभाग ने एक और गर्म तथा शुष्क दिन की भविष्यवाणी की है।

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान एशिया कप फाइनल: संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, धनंजय डिसिल्वा, दानुष्का गुणतिलाका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षना, प्रमोद मदुशान, दिलशान मदुशंका

पाकिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन।