एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में सोमवार (17 नवंबर) को ग्रुप ए के दो मैच हुए। पहले मैच में श्रीलंका ए ने हॉन्गकॉन्ग को 7 विकेट से हराकर खाता खोला। श्रीलंका ए के दो मैच में एक जीत से दो अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। हॉन्गकॉन्ग के दो मैचों में खाता नहीं खुला है औ वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर है।
दिन के दूसरे मैच में बांग्लादेश ए ने अफगानिस्तान ए को 8 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ए चार मैचों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसके दो मैचों में 4 अंक हैं। अफगानिस्तान ए तीसरे स्थान पर है। दो मैचों में एक जीत के साथ उसके दो अंक हैं। बांग्लादेश ए,श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए में से दो टीमे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसका फैसला बुधवार (19 नवंबर) को होगा।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 अंक तालिका
ग्रुप ए
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| 1 | बांग्लादेश ए | 2 | 2 | 0 | 4 | 4.079 |
| 2 | श्रीलंका ए | 2 | 1 | 1 | 2 | 1.384 |
| 3 | अफगानिस्तान ए | 2 | 1 | 1 | 2 | -1.182 |
| 4 | हॉन्गकॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | -4.697 |
ग्रुप बी
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | अंक | रनरेट |
| 1 | पाकिस्तान शाहीन्स | 2 | 2 | 0 | 4 | 2.810 |
| 2 | इंडिया ए | 2 | 1 | 1 | 2 | 2.245 |
| 3 | ओमान | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.975 |
| 4 | संयुक्त अरब अमीरात | 2 | 0 | 2 | 0 | -3.725 |
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 बल्लेबाज और गेंदबाज
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी, माज सदाकत और हबीबुर रहमान सोहन और जितेश शर्मा टॉप 4 में बने हुए हैं। श्रीलंका ए के नुवानिदु फर्नांडो ने शोएब खान को पीछे छोड़कर टॉप पांच में एंट्री मार दी है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बदलाव हुए हैं। बांग्लादेश ए के रिपोन मंडल, श्रीलंका ए के विजयकांत वियाकांत और अफगानिस्तान ए के अल्लाह गजनफर तीसरे स्थान पर हैं। बिलाल समी चौछथे और माज सदाकत पांचवें नंबर पर हैं।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | चौका | छक्का |
| वैभव सूर्यवंशी (इंडिया ए) | 2 | 2 | 189 | 94.5 | 270 | 16 | 18 |
| माज सदाकत (पाकिस्तान ए) | 2 | 2 | 175 | 0 | 173.27 | 12 | 13 |
| हबीबुर रहमान सोहन (बांग्लादेश ए) | 2 | 2 | 110 | 110 | 229.17 | 8 | 11 |
| जितेश शर्मा (इंडिया ए) | 2 | 2 | 88 | 88 | 214.63 | 8 | 6 |
| नुवानिदु फर्नांडो (श्रीलंका ए) | 2 | 2 | 86 | 86 | 138.71 | 8 | 3 |
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 टॉप 5 गेंदबाज
| खिलाड़ी | मैच | ओवर | गेंद | विकेट | औसत | रन | 4 विकेट | 5 विकेट |
| रिपन मोंडल (बांग्लादेश ए) | 2 | 8 | 48 | 5 | 6.8 | 34 | 0 | 0 |
| विजयकांत व्यासकांत (श्रीलंका ए) | 2 | 8 | 48 | 5 | 7.8 | 39 | 0 | 0 |
| एएम गजनफर (अफगानिस्तान ए) | 2 | 8 | 48 | 5 | 8 | 40 | 0 | 0 |
| बिलाल सामी (अफगानिस्तान ए) | 2 | 5 | 30 | 4 | 12.5 | 50 | 1 | 0 |
| माज सदाकत (पाकिस्तान ए) | 2 | 6 | 36 | 4 | 6.5 | 26 | 0 | 0 |
