एशिया कप 2023 के फाइनलिस्ट श्रीलंका शनिवार (13 सितंबर) को अबूधाबी में बांग्लादेशी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश पहले ही एक मैच खेल चुका है और कप्तान लिटन दास के अर्धशतक की बदौलत गुरुवार (11 सितंबर) को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।
श्रीलंका के खिलाफ मैच में बांग्लादेश प्लेइंग 11 में बदलाव के बगैर उतर सकती है। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए। तौहीद हृदोय ने कप्तान लिटन के साथ 59 रनों की साझेदारी की और 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
श्रीलंका जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगा। चरित असलांका की टीम में कुसल मेंडिस, पथुम निसांका जैसे धुरंधर बल्लेबाजों के साथ-साथ वानिन्दु हसरंगा और महेश तीक्ष्णा जैसे स्पिन गेंदबाज भी शामिल होंगे। कामिंदु मेंडिस जैसे खिलाड़ी अहम होंगे, जो गेंद और बल्ला दोनों से योगदान देने में सक्षम हैं।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
मोहम्मद परवेज हुसैन, तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, के परेरा, चरित असालंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, मतीशा पथिराना।
बांग्लादेश का स्क्वाड
परवेज़ हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकेर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, नुरुल हसन, शोरफुल इस्लाम।
श्रीलंका का स्क्वाड
पाथुम निसांका, नुवानीडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चरित असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललागे, वानिन्दु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा, मतीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, दासुन शनाका, नुवान तुषारा, कामिल मिशारा, चमिका करुणारत्ने, कुसल परेरा।
