मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने विजय हजारे ट्रॉफी में भुला देने योग्य प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्नामेंट के सातवें राउंड में पहली सफलता हासिल की। महाराष्ट्र के खिलाफ मैच में गोवा के लिए दूसरा ओवर लेकर आए अर्जुन ने अपने दोस्त पृथ्वी शॉ को दूसरी ही गेंद पर आउट किया। इससे पहले 5 मैचों में उन्हें विकेट नहीं मिला था। अर्जुन ने विकेट से पहले 37 ओवर में 287 रन लुटा दिए थे। महाराष्ट्र के खिलाफ मैच में भी अर्जुन का प्रदर्शन साधारण ही रहा। उन्होंने 8 ओवर में 39 रन देकर केवल 1 विकेट लिए।

विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर 45 ओवर में 326 रन लुटा चुके हैं। उन्होंने केवल 1 विकेट लिया है। अर्जुन ने हिमाचल के खिलाफ 6 ओवर में 58 रन दिए। सिक्किम के खिलाफ 9 ओवर में 49 रन दिए। मुंबई के खिलाफ 8 ओवर में 78 रन दिए। उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने 8 ओवर में 54 रन दिए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 6 ओवर में 48 रन दिए। अर्जुन ने फ्रंटलाइन गेंदबाज होने के बाद भी एक भी मैच में पूरे 10 ओवर नहीं किए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर

अर्जुन तेंदुलकर ने 23 लिस्ट ए वनडे मैचों में 42.80 के औसत और 5.84 की इकॉनमी से 25 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1098 गेंदों पर 1070 रन बनाए बैं। एक बार पारी में 7 विकेट लिए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 36 पारियों में 37.91 के औसत और 3.49 की इकॉनमी से 48 विकेट लिए हैं। 29 पारियों में 22.97 के औसत और 8.58 की इकॉनमी से 35 विकेट लिए हैं।

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे अर्जुन

आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड कर दिया है। अर्जुन ने आईपीएल में 5 मैच खेले हैं। 38 के औसत और 9.36 के इकॉनमी से 114 रन दिए। उन्होंने 3 विकेट लिए हैं। 9 रन देकर 1 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।