भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी रचा ली है। इसके बाद से देश-दुनिया से इस कपल को बधाइयां मिल रही हैं लेकिन इन शुभकामनाओं में से एक बधाई उनकी भी है, जिन्होंने कुछ समय पहले खुद विराट कोहली के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनिएल वैट की। डेनियल एक वक्त विराट को अपना हमसफर बनाना चाहती थीं। विराट को वह कितनी चाहती थीं ये जताने के लिए डेनियल ने कुछ ट्वीट भी किए। डेनियल ने 4 अप्रैल 2014 को एक ट्वीट कर लिखा था, ‘कोहली मैरी मी।’ तब इस ट्वीट ने अच्छी खासी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन अब कोहली की शादी के बाद इसी महिला क्रिकेटर ने उन्हें बधाई भी दी। डेनियल वेट ने ट्वीट किया, ‘बधाई हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।’ इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में स्माइलिंग इमोजी और वेडिंग रिंग लगाया।
Congratulations @imVkohli & @AnushkaSharma
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 11, 2017
https://t.co/8akAs8ZEKb
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) December 11, 2017
इसके बाद से डेनियल ट्विटर पर काफी ट्रोल भी हो रही हैं। बता दें कि कोहली को प्रपोज करने के दौरान डेनियल ने स्पेलिंग Kohli के बजाय Kholi कर दी थी। एक यूजर्स ने इसे भुनाते हुए लिखा कि ‘अगर आपने सही स्पेलिंग के साथ प्रपोज किया होता तो चीजें अलग हो सकती थीं। वहीं कुछ ट्रोलर डेनियल को मजबूत बने रहने की सांत्वना दे रहे हैं।
I know u must be heart broken…anyways, life goes on 🙂
— ROSHAN CHHETRI (@roshan_chhetri) December 11, 2017
When your crush gets married
Outside vs Inside#VirushkaWEDDING pic.twitter.com/GmjYF00Uo3— Engineerd (@thebtechguy) December 11, 2017
Cricketaro ka pyar aksar Actress ya Model le jati hai.. dil chhota na karo
— Tipu Bhai (@PR1CELES5) December 11, 2017
It’s you now pic.twitter.com/dPrUY5ULVR
— Toruk Makto (@praveennataraj) December 11, 2017
साल 2010 में मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाली डेनियल को विराट ने एक वक्तत अपना बैट भी गिफ्ट किया था, जिसकी तस्वीर डेनियल ने ट्वीट की थी।
Back training this week. Can’t wait to use this beast Thanks @imVkohli #ping #middlesbiggerthanme pic.twitter.com/BknGjYx2Yj
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) September 10, 2017
बता दें कि विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में 11 दिसंबर को सात फेरे लिए। विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रिजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।