इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम में भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्रसिंह धोनी को जगह नहीं दी है। फ्लिंटॉफ ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टी20 में भारत के सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को जगह दी है। फ्लिंटॉफ ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मॅक्कुलम और ग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक को सलामी बल्लेबाजों के रूप में चुना है। वहीं विराट को उनकी फेवरेट जगह नंबर तीन पर जगह दी गई है। मास्टर ब्लास्टर को नंबर चार पर जगह दी है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स को नंबर पांच पर जगह दी गई।
फ्लिंटॉफ ने विकेटकीपर के लिए महेंद्रसिंह धोनी की बजाए एडम गिलक्रिस्ट को प्राथमिकता दी। धोनी को टीम में ना चुनना सबको हैरान करता हैं। क्योंकि बतौर बल्लेबाज धोनी का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट से कहीं बेहतर है। धोनी अभी तक 76 इंटरनेशनल टी20 मैच खेल हैं जिसमें उन्होंने 36.63 की औसत से 1209 रन बनाए हैं। वहीं गिलक्रिस्ट में केवल 13 मैच खेल हैं जिसमें 22.66 की औसत रन बनाए हैं। भारत में खेले गए 2009 के आईपीएल में एंड्रयू फ्लिंटॉफ धोनी की टीम से खेले थे। उस वक्त उन्होंने धोनी के खेल की जबरदस्त तारीफ की थी। गिलक्रिस्ट के बारे फ्लिंटॉफ का कहना था कि उन्होंने खेल को बदलकर रख दिया। वो एक शानदार खिलाड़ी रहा है।
वहीं दुनिया के महान गेंदबाज रहे शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन के बारे में बोलते हुए फ्लिंटॉफ ने कहा कि इन दोनों में से एक को चुनना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने मुरलीधरन को प्राथमिकता दी। तेज गेंदबाज का चुनाव करते हुए फ्लिंटॉफ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम की खूब तारीफ की और कहा कि वो एक अलग क्लास के गेंदबाज हैं। फ्लिंटॉफ ने वसीम और डैरेन गॉफ को टीम में जगह दी है। फ्लिंटॉफ ने पांचवें और ऑलराउंडर के रूप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को चुना। एंड्रयू साइमंड्स पर फ्लिंटॉफ ने कहा कि वो एक अद्भुत खिलाड़ी था, मैं उसके साथ खेला और मुझे काफी मजा आया।
https://www.youtube.com/watch?v=CbhqsBzgPwQ
एंड्रयू फ्लिंटॉफ की टीम: ब्रैंडन मॅक्कुलम, मार्कस ट्रेस्कोथिक, विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, एंड्रयू साइमंड्स, बेन स्टोक्स, एडम गिलक्रिस्ट, रविचंद्रन अश्विन, वसीम अकरम, डैरेन गॉफ, मुथैया मुरलीधरन।
