अफगानिस्तानी स्टार नजीबुल्लाह जादरान ने जिम एफ्रो टी10 लीग में अपना विस्फोटक अंदाज दिखाया। अंदाज भी ऐसा की बल्ले से केवल चौके और छक्के ही निकलते हुए दिखाई दिए। इस खिलाड़ी ने जिम्बाब्वे के 36 साल के गेंदबाज डोनाल्ड ट्रिपियानो की गेंदों की बखियां उखेड़ दी।

हरारे में खेला गया मैच

यह सब हुआ एनवाईएस लागोस और डरबन वुलव्स के मैच में। लीग के 10वें मुकाबले में दोनों का आमना-सामना हुआ था। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच एनवाईएसएल की की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 10 ओवर में 134 रन बनाए।

नजीबुल्लाह ने जमाए लगातार तीन छक्के

छठे ओवर में डोनाल्ड ट्रिपियानो को गेंदबाजी थमाई गई। उस समय एनवाईएसएल का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन था। ट्रिपियानो के ओवर की पहली गेंद पर नजीबुल्लाह ने डीप मिड विकेट पर छक्का लगाया। वहीं इसके बाद स्वीर कवर पर छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर डीप एक्सट्रा कवर पर छक्का लगाया।

एक ओवर में आए 33 रन

ओवर की चौथी गेंद पर नजीबुल्लाह ने दो रन लिए और फिर स्ट्राइक पर आए। इसकी पांचवीं गेंद पर स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा। आखिरी गेंद तीन बार वाइड डालने के बाद जब ट्रिपियानो ने यह गेंद डाली तो नजीबुल्लाह ने चौका लगाकर ओवर का अंत किया। इस ओवर में जादरान के बल्ले से 30 रन आए जबकि बाकी रन वाइड से आए। कुल मिलाकर टीम के खाते में 33 रन आए।

नजीबुल्लाह की टीम को मिली जीत

नजीबुल्लाह ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए। इस पारी में कुल मिलाकर पांच छक्के और एक चौका लगाया। उनके अलावा अविष्का फर्नांडों ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। उनकी पारी में चार छक्के और दो चौके शामिल थे। टीम ने 10 ओवर में 134 रन बनाए। डरबन की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 124 रन बनाए हैं। शरजील खान ने 30 गेंदों में 59 रन बनाए। उन्होंने चार छक्के और पांच चौके लगाए। वहीं रेगिस चकाबवा ने 11 गेंदों में 27 रन बनाए। एनवाईएसएल की ओर से तिसारा परेरा ने दो विकेट लिए।