AFG vs SL ICC World Cup 2023: आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थी। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया।  अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 241 रन पर आउट किया। श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। कप्तान कुसाल मेंडिस ने 39 जबकि सदीरा समरविक्रम ने 36 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फारूकी ने चार जबकि मुजीब उर रहमान ने दो विकेट चटकाए। अफगानिस्तान ने ये लक्ष्य 45.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

बनाम श्रीलंका मैच की बॉल टू बॉल कॉमेंट्री के लिए यहां क्लिक करें।

Match Ended

ICC Cricket World Cup, 2023

Afghanistan 
242/3 (45.2)

vs

Sri Lanka  
241 (49.3)

Match Ended ( Day – Match 30 )
Afghanistan beat Sri Lanka by 7 wickets

Live Updates

AFG vs SL ICC World Cup 2023: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और वर्ल्ड कप में तीसरी जीत हासिल की।

14:05 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: निसांका ने खाोला श्रीलंका का खाता

श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका और दिमुथ करुणारत्ने ने पारी की शुरुआत की। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान पहला ओवर लेकर आए। निसांका ने उनकी दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और श्रीलंका का खाता खोला। चौथी गेंद पर करुणारत्ने ने अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है। निसांका और करुणारत्ने के 2-2 रन हैं।

13:39 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: ये है श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महेश तीक्षना, कसुन रजिता, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका।

13:38 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: ये है अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारुकी।

13:29 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: राशिद खान को मिली स्पेशल टी-शर्ट

थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। इससे पहले अफगानिस्तान टीम ने राशिद खान को एक विशेष टी-शर्ट भेंट की। इस पर 100 लिखा था। दरअसल, राशिद खान का यह 100वां अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच है।

13:15 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: अफगानिस्तान को हराने के लिए श्रीलंका को करना होगा यह काम

श्रीलंका को अगर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना है तो उन्हें और स्पिनर महेश तीक्षणा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाजी में पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा इस साल उनके दो सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाजों के रूप में उभरे हैं। टीम को इन दोनों के अलावा कप्तान कुसल मेंडिस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

13:06 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: कुमारा के बाहर होने से मदुशंका और रजिता की बढ़ीं जिम्मेदारियां

श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में लाहिरू कुमारा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और मजबूत क्षेत्ररक्षण के कारण जीत मिली। हालांकि, वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लाहिरू कुमारा के बाहर होने से अन्य गेंदबाजों की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। दिलशान मदुशंका और कसुन रजिता ने प्रतियोगिता में अब तक 11 और 7 विकेट लिए हैं।

13:03 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: जो भी हारा उसकी उम्मीदें खत्म

इस मैच में हालांकि एक टीम को ही जीत मिलेगी। ऐसे में दूसरी टीम की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी। श्रीलंका ने पहले तीन मैच में पराजय झेलने के बाद अगले दो मैच में जीत दर्ज करके अपनी उम्मीद जगाई है लेकिन वह अगर अफगानिस्तान को कम करके आंकते हैं तो यह उनकी बहुत बड़ी भूल होगी। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर अपनी क्षमता का अच्छा परिचय दिया है और वह अब श्रीलंका के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगा।

12:47 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: श्रीलंका को आत्ममुग्धता से बचना होगा

लगातार दो जीत से उत्साहित श्रीलंका को वनडे विश्व कप में अपनी उम्मीदें जीवंत रखने के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को पुणे में होने वाले मैच में आत्ममुग्धता से बचना होगा। श्रीलंका और अफगानिस्तान ने अब तक पांच मैच में दो-दो जीत दर्ज किए हैं। वह सेमीफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। इसके लिए हालांकि उन्हें अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे और अन्य मैच के परिणाम अपने अनुकूल रहने के लिए भी दुआ करनी होगी।

12:46 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: ये है अफगानिस्तान का फुल स्क्वॉड

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारुकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

12:44 (IST) 30 Oct 2023
AFG vs SL Live Score: ये है श्रीलंका का फुल स्क्वॉड

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, दुशमंता चमीरा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका, धनंजय डिसिल्वा, महेश तीक्षणा, डुनिथ वेलालेज, कसुन रजिता, एंजेलो मैथ्यूज, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंता, चमिका करुणारत्ने।

श्रीलंका ने पहले तीन मैच में पराजय झेलने के बाद अगले दो मैच में जीत दर्ज करके अपनी उम्मीद जगाई है, लेकिन अफगानिस्तान को कम करके आंकना उनकी बहुत बड़ी भूल हो सकती है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड और पाकिस्तान को हराकर अपनी क्षमता का अच्छा परिचय दिया है। वह अब श्रीलंका के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगा। श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच में लाहिरू कुमारा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और मजबूत क्षेत्ररक्षण के कारण जीत मिली। अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज के जुड़ने से टीम को मजबूती मिली। श्रीलंका को हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले करारा झटका लगा, क्योंकि लाहिरू कुमारा चोटिल होने के कारण प्रतियोगिता से बाहर हो गए। उनकी जगह दुशमंता चमीरा को टीम में शामिल किया गया है।