Bangladesh vs Afghanistan, Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया तो वहीं अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। श्रीलंका के अलावा सुपर 4 में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश पहले से ही पहुंच चुके हैं। आज के मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 292 रन का लक्ष्य दिया था। अफगानिस्तान को इस लक्ष्य को 37.1 ओवर में हासिल करना था, लेकिन अफगान टीम 37.4 ओवर में 289 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद नबी ने सबसे 32 गेंद में 65 रन की पारी खेली। मोहम्मद नबी ने एक समय पर हश्मतुल्लाह के साथ मिलकर 80 रन की साझेदारी कर मैच में मजा ला दिया था।
Asia Cup, 2023
Afghanistan
289 (37.4)
Sri Lanka
291/8 (50.0)
Match Ended ( Day – Match 6 )
Sri Lanka beat Afghanistan by 2 runs
Asia Cup 2023, Bangladesh vs Afghanistan: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर सुपर 4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हराकर साल 2023 की लगातार 12वीं वनडे जीत दर्ज की। 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप से पहले श्रीलंका का यह रिकॉर्ड शानदार है।
एशिया कप के आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 2 रन से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी में टेबल टॉप करते हुए सुपर 4 में जगह बना ली। अफगानिस्तान को 292 रन का लक्ष्य मिला था और उसे यह लक्ष्य 37.1 ओवर में हासिल करना था, लेकिन अफगानिस्तान की टीम 37.4 ओवर में 289 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मोहम्मद नबी ने सबसे 32 गेंद में 65 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान इस हार के साथ ही एशिया कप 2023 से बाहर हो गया।
अफगानिस्तान को सुपर 4 में क्वालिफाई करने के लिए 7 गेंद में 15 रन की जरूरत है और 2 विकेट उसके हाथ में है। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और मुजीब उर रहमान क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान को सुपर 4 में क्वालिफाई करने के लिए 13 गेंद में 27 रन की जरूरत है और 3 विकेट उसके हाथ में है। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नजीबुल्लाह जादरान क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान को सुपर 4 में क्वालिफाई करने के लिए 31 गेंद में 54 रन की जरूरत है और 3 विकेट उसके हाथ में है। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नजीबुल्लाह जादरान क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान का छठा विकेट गिर गया है। वेल्लागे ने करीम जन्नत को 22 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 234 के स्कोर पर यह विकेट गिरा है। अफगानिस्तान को जीत के लिए 58 रन की जरूरत है। क्रीज पर नजीबुल्लाह जादरान बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
अफगानिस्तान ने 31 ओवर की समाप्ति के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। कप्तान हश्मतुल्लाह 58 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ करीम जन्नत रन 22 बनाकर खेल रहे हैं। अफगानिस्तान को सुपर 4 में जाने के लिए अभी भी 37 गेंद में 58 रन की जरूरत है।
अफगानिस्तान को मोहम्मद नबी के रूप में पांचवा झटका लग गया है। खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नबी ने 32 गेंद में 65 रन की तूफानी पारी खेल डाली। नबी और हश्मतुल्लाह के बीच 80 रन की एक विस्फोटक साझेदारी हुई। नबी की पारी की बदौलत अफगानिस्तान जीत के काफी करीब जा चुका है।
292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही अफगानिस्तान की टीम ने 25 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं। मोहम्मद नबी ने 24 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। अफगानिस्तान के क्रिकेट इतिहास में यह सबसे तेज अर्द्धशतक है। अफगानिस्तान की टीम को अगर सुपर 4 में पहुंचना है तो उसे यह मैच 37.1 ओवर में जीतना होगा। अफगानिस्तान को जीत के लिए 106 रन की जरूरत है।
कसुन रजिथा अफगानिस्तान को चौथा झटका दे दिया है। रहमत शाह 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रहमत शाह ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 गेंद में 45 रन की पारी खेली। उन्होंने हश्मतुल्लाह के साथ अर्द्धशतकीय साझेदारी भी की। रहमत के आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। अफगानिस्तान को अभी भी जीत के लिए 170 रन की जरूरत है।
292 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही अफगानिस्तान ने 15 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान को अभी भी जीत के लिए 199 रन की जरूरत है। अफगानिस्तान को यह मैच 37.1 ओवर तक जीतना होगा अगर उसे सुपर 4 में जगह बनानी है।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने अफगानिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है। उन्होंने गुलबदीन नईब को 22 के निजी स्कोर पर एल्बीडब्ल्यू कर दिया। अफगानिस्तान का स्कोर 9 ओवर के बाद 51/3 है।
अफगानिस्तान को कसुन रजिथा ने दूसरा झटका दे दिया है। उन्होंने इब्राहिम जदरान को बोल्ड कर दिया है। जदरान ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अर्द्धशतक लगाया था। पांच ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 27/2 है।
रहमानुल्लाह गुरबाज को कसुन रजिथा ने भेजा पवेलियन। अफगानिस्तान का स्कोर 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन। जीत के लिए 282 रन और चाहिए। इब्राहिम जदरान 6 रन बनाकर क्रीज पर। एन बल्लेबाज के तौर पर गुलाबदीन नैयब क्रीज पर।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पहले ओवर के बाद टीम ने 4 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 288 रन और चाहिए। इब्राहिम जदरान बगैर खाता खोले और रहमानुल्लाह गुरबाज 4 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 292 रन का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 291 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। अब अगर अफगानिस्तान को सुपर 4 में जगह बनानी है तो उसे ना सिर्फ यह मैच जीतना होगा बल्कि 37.1 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। श्रीलंका की तरफ से 8वें विकेट के लिए दुनिथ वेल्लागे (33) और महेश तीक्षणा (28) के बीच 64 रन की साझेदारी हुई। वहीं अफगानिस्तान की ओर से गुलबदीन नईब ने 4 विकेट चटकाए। राशिद खान को 2 सफलता मिली।
44 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन है। क्रीज पर वेल्लागे 12 और महेश तीक्षणा 9 रन बनाकर नाबाद हैं।
श्रीलंकाई टीम को सातवां झटका लग गया है। कप्तान दासुन शनाका को राशिद खान ने बोल्ड कर दिया। 227 के स्कोर पर श्रीलंका को यह झटका लगा। एक समय 221 के स्कोर पर श्रीलंका का पांचवा विकेट गिरा था। कुशल मेंडिस भी शतक से चूक गए और उनकी पारी 92 रन पर समाप्त हो गई।
मुजीब उर रहमान ने श्रीलंका को पांचवा झटका दे दिया है। धनंजय डी सिल्वा 14 रन बनाकर मुजीब का शिकार बने हैं। श्रीलंका को 221 के स्कोर पर पांचवा झटका लगा। कुशल मेंडिस अभी भी क्रीज पर हैं। वह 92 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने श्रीलंका को चौथा झटका दे दिया है। चरिथ असलंका 36 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। इस विकेट के साथ ही कुशल मेंडिस और असलंका के बीच हुई शतकीय साझेदारी टूट गई है।
33 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। कुशल मेंडिस (74) और चरिथ असलंका (36) के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन हो गया है।
श्रीलंका के तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कुशल मेंडिस ने सहासिक पारी खेलते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। मेंडिस ने चौका लगाकर अपना 23वां वनडे अर्द्धशतक पूरा किया।
27 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन है। कुशल मेंडिस (46) और चरिथ असलंका (22) के बीच अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को तीसरा झटका 86 के स्कोर पर लगा था।
20 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन हो गया है। क्रीज पर कुशल मेंडिस (16) और चरिथ असलंका (11) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका के तीनों विकेट गुलबदीन नईब ने चटकाए हैं।
एक ठोस शुरुआत के बाद श्रीलंका बैकफुट पर जाती नजर आ रही है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज गुलबदीन नईब ने ही श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है। श्रीलंका को 86 के स्कोर पर सदीरा समाविक्रमा (3) के रूप में यह झटका लगा। तीनों विकेट गुलबदीन के खाते में गए हैं।
श्रीलंका को पथुम निसंका के रूप में दूसरा झटका 80 के स्कोर पर लग गया है। निसंका 41 रन बनाकर गुलबदीन नईब का ही शिकार बने। इससे पहले करुणारत्ने का भी विकेट गुलबदीन ने ही लिया था। 15 ओवर की समाप्ति के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन है।
श्रीलंका को पहला झटका दिमुथ करुणारत्ने के रूप में 63 के स्कोर पर लगा है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज गुलबदीन ने अपनी टीम को पहला ब्रेक थ्रू दिलाते हुए करुणारत्ने को 32 रन पर पवेलियन भेजा। 10.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 63/1 है। निसंका के आउट होने के बाद सदीरा समाविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत मजबूत रही है। पारी के 7 ओवर समाप्त होने के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 43 रन है। दिमुथ करुणारत्ने (23) और पथुम निसंका (20) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहले 3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 15 रन है। दिमुथ करुणारत्ने (13) और पथुम निसंका (2) रन बनाकर क्रीज पर हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुणारत्ने और पथुम निसंका ने पारी का आगाज किया है।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर यह दूसरा मैच है। इसमें भी रनों का अंबार लगने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजों के अभाव में अफगानिस्तान की गेंदबाजी का दारोमदार स्पिनर राशिद खान और मुजीब जदरान पर है। राशिद खान को एक भी विकेट नहीं मिल सका और उनकी टीम को श्रीलंका के खिलाफ उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अफगानिस्तान की फील्डिंग में भी काफी सुधार की जरुरत है। उनके लिए हालांकि हालांकि सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान का फॉर्म अच्छा संकेत है।