Deccan Gladiators vs Team Abu Dhabi: अबूधाबी टी10 लीग 2022 (Abu Dhabi T10 League 2022) के दूसरे मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) ने टीम अबूधाबी (Team Abu Dhabi) को 35 रन से हरा दिया। ग्लैडिएटर्स के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा। वहीं ओडिएन स्मिथ (Odean Smith) ने 12 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) की टीम अंक तालिका (Points Table) में शीर्ष पर पहुंच गई। उसका रनरेट +3.160 हो गया।
निकोलस पूरन (Nichlas Pooran) और ओडिएन स्मिथ (Odean Smith) की पारी की मदद से डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) ने 10 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाए। इस मैच टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) भी खेले, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) के लिए खेल रहा बाएं हाथ का यह बल्लेबाज डक पर पवेलियन लौटा।
डेक्कन ग्लैडिएटर्स की शुरुआत रही खराब (Deccan Gladiators Bad Start)
डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। विल स्मीड (Will Smeed) दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उनके साथी ओपनर टॉम कोहलर-कैडमोर (Tom Kohler-Cadmore) 13 रन बनाकर चौथे ओवर में पवेलिन लौटे। रेश रैना (Suresh Raina) भी इसी ओवर में आउट हो गए। 5वें ओवर में डेविड विसे (David Wiese) रन आउट हुए। आखिरी ओवर में ओडिएन स्मिथ (Odean Smith) और सुल्तान अहमद आउट (Sultan Ahmed) हुए।
टीम अबूधाबी 99 रन ही बना सकी (Team Abu Dhabi scored 99 runs)
टीम अबूधाबी (Team Abu Dhabi) की ओर से पीटर हत्जोग्लू (Peter Hatzoglou) और फैबियन एलेन (Fabian Allen) को 2-2 विकेट मिला। नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) को 1 विकेट मिला। 135 रन के टारगेट के जवाब में टीम अबूधाबी (Team Abu Dhabi) 10 ओवर में 6 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। जेम्स विंस (James Vince) ने सबसे ज्यादा 19 गेंद पर 37 और फैबियन एलेन (Fabian Allen) ने 13 गेदं पर 26 रन बनाए। वहीं कप्तान क्रिस लिन (Chris Lynn) ने 14 रन बनाए। डेक्कन ग्लैडिएटर्स (Deccan Gladiators) के लिए जहूर खान (Zahoor Khan) ने और टॉम हेल्म (Tom Helm) ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जोशुआ लिटिल (Joshua Little) और तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) को 1-1 विकेट मिला।