IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में बुधवार को नागपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला जिसमें उन्होंने 240.00की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 जबरदस्त छक्के लगाए साथ ही 5 चौके भी उनके बल्ले से निकले। अभिषेक ने 35 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली और इस पारी के बाद उन्होंने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत तीन बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। वहीं उन्होंने आंद्रे रसेल के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार समेत 3 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 22 गेंदों पर पूरा किया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने। इससे पहले रोहित और केएल राहुल ने इस टीम के खिलाफ 23-23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव, फिल साल्ट और इविन लुईस का रिकॉर्ड भी एक साथ तोड़ दिया और वो टी20आई में सबसे ज्यादा बार 25 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए।
अभिषेक शर्मा ने अब तक टी20आई क्रिकेट करियर में 8 बार 25 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया है। वहीं सूर्यकुमार यादव, फिल साल्ट और इविन लुईस ने टी20आई में 7-7 बार 25 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल किया था। यानी अभिषेक ने एक साथ तीनों को पीछे छोड़ दिया और वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 25 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
T20I में सबसे ज्यादा बार 25 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा- 8
सूर्यकुमार यादव- 7
फिल साल्ट- 7
इविन लुईस- 7
अभिषेक ने आंद्रे रसेल को भी पीछे छोड़ा
अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान टी20 प्रारूप में 5000 रन भी पूरे किए और वो अब सबसे कम गेंदों पर 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने और आंद्र रसेल को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक ने अपने 5000 रन 2989 गेंदों पर पूरे किए जबकि आंद्रे रसेल ने ये कमाल 2942 गेंदों पर किया था। वहीं तीसरे नंबर पर इस मामले में टिम डेविड मौजूद हैं जिन्होंने 5000 रन 3127 गेंदों पर पूरा किया था।
सबसे कम गेंदों पर टी20 में 5000 रन बनाने वाले बैटर्स
अभिषेक शर्मा – 2989 गेंद
आंद्रे रसेल – 2942 गेंद
टिम डेविड – 3127 गेंद
विल जैक्स – 3196 गेंद
ग्लेन मैक्सवेल – 3239 गेंद
सूर्यकुमार यादव ने 1774 दिन में खेले 100 टी20 इंटरनेशनल मैच, तोड़ दिया बाबर आजम का यह महारिकॉर्ड
