West Bengal Police Recruitment Board (WBPB) वेस्ट बंगाल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रिक्रूटमेंट एग्जाम 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वह अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट policewb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट 2018 में हुए रिक्रूटमेंट एग्जाम का है। यह एग्जाम 7,229 पदों पर भर्ती के लिए कराया गया था। इनमें से 5702 पोस्ट कॉन्सटेबल के लिए हैं जबकि 1,527 पोस्ट सब इंस्पेक्टर की पोस्ट के लिए हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट policewb.gov.in पर जाएं। यहां आपको ‘police constable written test result’ का लिंक दिखाई देगा। अब उस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। अब यहां कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी। लॉगिन डिटेल्स डालकर उसे सबमिट कर देना है। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर होगा। अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।