WBPSC Faculty Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमिशन (WBPSC) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आज यानी 12 जुलाई 2022 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

WBPSC Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रिंसिपल के 1 पद, प्रिंसिपल कम वाइस प्रिंसिपल के 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 2 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 3 पद और ट्यूटर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रिंसिपल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 95100 रुपए से 148000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

WBPSC Faculty Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा
प्रिंसिपल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 55 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, प्रिंसिपल कम वाइस प्रिंसिपल और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल तय की गई है। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर और ट्यूटर पदों के लिए आयु 36 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। ‌इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही काम का अनुभव होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

WBPSC Exam 2022: इस आधार पर होगा चयन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ‌उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in के माध्यम से 12 जुलाई से 1 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।