UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने टेक्निकल ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार UPRVUNL Technical Grade II Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 5 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू की जाएगी।
UPRVUNL Technical Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, टेक्निकल ग्रेड II (मैकेनिकल) के 57 पद, इलेक्ट्रिकल के 110 पद और इंस्ट्रूमेंट के 12 पद सहित कुल 179 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में से सामान्य वर्ग के लिए 86 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 22 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 17 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 43 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 11 पद शामिल हैं।
UPRVUNL Technical Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
टेक्निकल ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस और मैथ्स विषयों के साथ हाईस्कूल परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
UPRVUNL Technical Salary: इतना मिलेगा वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 28000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 12 जुलाई से 5 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपए और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।