UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने कंप्यूटर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी UPRVUNL Computer Assistant Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 6 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर असिस्टेंट के 31 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 12 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 9 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 7 पद शामिल हैं।
UPRVUNL Computer Assistant Exam 2022: ऐसे होगी परीक्षा
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी से 180 अंकों के 180 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब के लिए 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
UPRVUNL Computer Assistant Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
यूपी में कंप्यूटर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
UPRVUNL Computer Assistant Application: यहां करें आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर 6 सितंबर से 6 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।