UPPSC APO Prelims Exam 2022 Admit Card: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर (APO) पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने UPPSC APO Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक उत्तर प्रदेश के दो जनपद प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के अलावा दो फोटो और आईडी प्रूफ भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

How to download UPPSC APO Prelims Exam 2022 Admit Card

स्टेप 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे ‘Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT. NO. A-3/E-1/2022, ASSISTANT PROSECUTION OFFICER (P) EXAM-2022’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और फिर ‘Download Admit Card’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आप UPPSC APO Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के 44 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 21 अप्रैल से 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।