UPAVP Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी UPAVP AE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर 4 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।
UPAVP Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 16 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 4 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 150 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 12 पद सहित कुल 182 पदों पर भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35000 रुपए महीने और अन्य पदों के लिए 22000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
UPAVP Job Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, जूनियर इंजीनियर पदों के लिए डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
UPAVP Job Application 2022: इस वेबसाइट पर करें अप्लाई
योग्य अभ्यर्थी UPAVP JE Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर 4 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।