यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया से मृतक आश्रित कोटे के तहत 29 पद भरे जाने हैं। सबसे पहले इसमें फिजिकल टेस्ट कराया गया था। फिजिकल टेस्ट में पास होने वालों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा के लिए 293 कैंडिडेट्स को सलेक्ट किया गया है। शारीरिक परीक्षा एक साल से ज्यादा समय से चल रही है। परीक्षा 14 सितंबर 2019, 6 मार्च 2020, 25 सितंबर 2020, 4 नवंबर 2020 और 5 दिसंबर 2020 को आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षाएं यूपी पुलिस भर्ती की नई नियमावली के मुताबिक हो रही हैं।
फिजिकल टेस्ट में कुल 270 कैंडिडेट्स फेल हुए हैं। फेल होने वालों में वो 23 कैंडिडे्टस भी शामिल हैं जिन्होंने एग्जाम नहीं दिया था। जिन कैंडिडेट्स को सलेक्ट किया गया है वह अपना नाम बोर्ड की आधिकारिक वेबासाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा प्लाटून कमांडर PAC के मृतक आश्रित कोटे के 26 पदों पर भर्ती के लिए कराए गए फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। इस एग्जाम में कुल 61 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 42 कैंडिडेट्स पास हो गए हैं।
How to Download UP Police SI Result: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर आपको “उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (नयी नियमावली से आच्छादित) के पद पर मृतक आश्रित के रूप में भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता का परिणाम” लिखा दिखाई देगा। उसपर क्लिक करना है। क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा। यह नया पेज एक पीडीएफ फाइल होगी। इसमें उन सभी कैंडिडेट्स के नाम और नंबर दिए गए होंगे जो इसमें सलेक्ट हुए हैं। अब आप इसमें अपनी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स को सलेक्ट नहीं किया गया है उनका नाम इस लिस्ट में नहीं होगा।