UP Police 56808 Recruitment 2018: उत्तर प्रदेश पुलिस में 56 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन 1 नवंबर 2018 से शुरू हो जाएंगे। जो युवा पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। Uttar Pradesh Recruitment and Promotion Board, Lucknow (UPPRPB) भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देगा। आवेदन UPPRPB की वेबसाइट http://www.uppbpb.gov.in पर शुरू होंगे। यहां पर उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें बीते सप्ताह राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 56808 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था। 56 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी पुलिस बल, पीएसी, कारागार और दमकल विभाग के लिए भर्ती किए जाएंगे। कुल 56,808 र्भितयां होनी हैं।
इनमें से 51,216 पदों पर पुलिस और पीएसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 3668 पदों पर कारागार विभाग में और 1924 पदों पर दमकल विभाग में भर्ती होगी। बड़ी संख्या में खाली पड़े पदों को भरने और पुलिस बल को और मजबूत बनाने के लिहाज से उत्तर प्रदेश सरकार नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इस दौरान 56 हजार से भी अधिक पुलिसकर्मी पुलिस बल, पीएसी, कारागार और दमकल विभाग के लिए भर्ती किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के अनुसार, कुल 56,808 र्भितयां होनी हैं। इनमें से 51,216 र्भितयां पुलिस और पीएसी के लिए, 3668 कारागार विभाग के लिए जबकि 1924 दमकल विभाग के लिए होंगी। अधिकारियों ने बताया कि कारागार विभाग के लिए 3668 पद हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 8 और 9 जनवरी 2019 है। वहीं परीक्षा परिणाम जुलाई 2019 में जारी होने की संभावना है। भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जाएगा।