Police Constable Answer Key 2022: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस दूरसंचार विभाग में समूह ‘सी‘ के तहत मुख्य कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी (Sarkari Result 2022) कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के जरिए आंसर–की चेक करे सकते है। परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था।
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 8 अगस्त 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।
कुल 272 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होकर 23 फरवरी 2022 तक चली थी।
इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता साइंस या अंग्रेजी से 12वीं पास मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 22 वर्ष निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई थी।
How to Download UKSSSC Constable Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए आंसर-की सेक्शन में जाएं।
3.यहां पदनाम-होम आरक्षी (पुलिस विभाग) की उत्तर कुँजी क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।