TSPSC AMVI Recruitment 2022: तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन (TSPSC) ने असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी TSPSC AMVI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर 5 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

TSPSC AMVI Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 113 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 45960 रुपए से 1,24,150 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

TSPSC AMVI Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

तेलंगाना में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 39 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TSPSC AMVI Application: यहां करें आवेदन

असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर 5 अगस्त से 5 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इसके लिए 200 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।