Sarkari Naukri 2022: तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन (TSPSC) ने महिला विकास और बाल कल्याण विभाग में एक्सटेंशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी TSPSC Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर 8 सितंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर निर्धारित की गई है।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एक्सटेंशन ऑफिसर (सुपरवाइजर) ग्रेड I के 181 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35720 रुपए से 104430 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

TSPSC Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

एक्सटेंशन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 44 साल निर्धारित की गई है। ‌हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री भी होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TSPSC Job Application: यहां करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। इस परीक्षा में 300 अंकों के 300 सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट tspsc.gov.in पर 8 सितंबर से 29 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क और 80 रुपए परीक्षा शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।