Police SI Admit Card 2022: पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त 2022 को किया जाएगा।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा निर्धारित 503 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कुल 554 रिक्तियों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अभ्यर्थी अपने साथ केंद्र पर एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाएं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मई 2022 से शुरू होकर 20 मई 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास मांगी गई थी। वहीं आवेदक की अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई थी।
How to Download TSLPRB Police SI Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tslprb.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रजिस्ट्रेशन नंबर आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
4.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।