Sarkari Naukri, Sarkari Results: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। बैंक ऑफ इंडिया ने सिक्योरिटी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकली है। भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर विजिट करके देखा जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। ये भर्ती सिक्योरिटी ऑफिसर के 25 रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 11, ओबीसी के लिए 9, एससी के लिए 2, एसटी के लिए 2 और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 1 पद है।
Sarkari Naukri Result 2021: CHECK HERE
भारतीय सेना ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Army Group C Recruitment 2021 के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कर्नाटक स्टेट पुलिस (KSP) ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) में भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट ksponline.co.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार KSP Recruitment 2021 के लिए 15 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी निर्धारित की गई है।
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू और कश्मीर सहित अन्य राज्य के उम्मीदवारों से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार South Central Railway Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर 17 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क के कुल 247 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सेलेक्ट लिस्ट के 206 पद और वेटलिस्ट के 41 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर 6 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल / ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज कमांडेंट, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट, पिन कोड – 829130 (झारखंड) को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से तय समय के अंदर भेज सकते हैं।
भारतीय सेना में ग्रुप सी के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में कारपेंटर के 1 पद, कुक के 6 पद, वॉशरमैन के 1 पद और टेलर के 1 पद सहित कुल 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
भारतीय सेना ने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के 28 दिन के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर 13 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA / PGDM या समकक्ष पोस्ट ग्रैजुएट मैनेजमेंट डिग्री होनी चाहिए। वहीं, डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट होना चाहिए। इसके अलावा चीफ मैनेजर पद के लिए 45 साल निर्धारित की गई है। वहीं, मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 10 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, चीफ मैनेजर (कंपनी सेक्रेट्री) के 2 पद, मैनेजर के 6 पद और डिप्टी मैनेजर (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के 7 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर आज यानी 24 दिसंबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।
सभी योग्य उम्मीदवार महाराष्ट्र में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 394 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और क्लर्क टाइपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 19 साल से 38 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, डिप्टी इंस्पेक्टर, टेक्निकल असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर के 103 पद, डिप्टी इंस्पेक्टर के 114 पद, टेक्निकल असिस्टेंट के 14 पद, टैक्स असिस्टेंट के 117 पद, क्लर्क टाइपिस्ट (मराठी) के 473 पद और क्लर्क टाइपिस्ट (इंग्लिश) के 79 पद शामिल हैं।
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर 11 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
