TNPSC Recruitment 20222: तमिल नाडु पब्लिक सर्विस कमिशन (TNPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी TNPSC Assistant Section Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर 21 सितंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 103 पद और असिस्टेंट के 58 पदों पर भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36400 रुपए से 134200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, असिस्टेंट पदों के लिए 20000 रुपए से 73700 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

TNPSC Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयु 35 साल और असिस्टेंट पदों के लिए 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

TNPSC Job Application: इतना देना होगा शुल्क

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 18 दिसंबर 2022 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इसके लिए 150 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क और 100 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।