Territorial Army Recruitment 2022: टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार Territorial Army Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jointerritoriarmy.gov.in के माध्यम से 1 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
Territorial Army Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिला उम्मीदवारों के लिए 1 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 12 पद शामिल हैं।
Territorial Army Bharti 2022: इस आधार पर होगा चयन
टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। जिसमें रीजनिंग, एलीमेंट्री मैथमेटिक्स, जनरल नॉलेज और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
Territorial Army Job 2022: कौन कर सकता है आवेदन
ऑफिसर पदों पर भर्ती के उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Territorial Army Notification 2022: यहां करें अप्लाई
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jointerritoriarmy.gov.in पर 1 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।