Teacher Recruitment 2022: आंध्र प्रदेश सरकार के तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी AP DSP Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cse.ap.gov.in पर 18 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू की गई है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 31 पद और पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) के 176 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Teacher Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 44 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टीजीटी पदों के लिए बैचलर्स और बी.एड की डिग्री अनिवार्य है।
Teacher Job Application: यहां करें आवेदन
शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 23 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 6 अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं, फाइनल रिजल्ट 4 नवंबर 2022 को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cse.ap.gov.in पर 18 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
