SSC CHSL Tier II Exam 2021, SSC MTS and Havaldar Exam Date 2022, SSC Delhi Police HC Exam 2022 Notice: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने SSC Exam 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।
SSC Exam Notice 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल टियर II एग्जाम 2021 का आयोजन 18 सितंबर 2022 को होगा। जबकि, दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के दूसरे चरण की परीक्षा 6 नवंबर 2022 को होगी।
SSC Exam 2022 Admit Card: वेबसाइट पर जारी होगा एडमिट कार्ड
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल सहित अन्य परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर तय समय के अंदर अपलोड कर दिया जाएगा। जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SSC Exam Date Notice 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Important Notice : Schedule of examinations’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने परीक्षा नोटिस का पीडीएफ खुल जाएगा।
SSC Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 835 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 और हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती होगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।