Staff Selection Commission (SSC): स्टाफ सिलेक्श कमीशन (एसएससी) ने फेज 4 स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स 2018 रिक्रूटमेंट एग्जाम में शामिल हुए थे उनका रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sscnr.net.in पर चेक किया जा सकता है। इसके लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 29 सितंबर 2019 को कराया गया था। इसके अलावा कर्मचारी चयन आयोग देशभर के अलग अलग केंद्रों पर 17 और 18 जनवरी, 2019 को स्नातक स्तर के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी। एसएससी ने हाल ही में 14 से 16 अक्टूबर, 2019 तक स्टेज 7 के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sscnr.net.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट चेक करने का लिंक दिखाई देगा। अब उस लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल खुल जाएगी। इस फाइल में सिलेक्ट होने वाले सभी कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए होंगे। अब आप इस फाइल को डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो इसका एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।