SSC CPO SI Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी SSC CPO SI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 30 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू की जा चुकी है।
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के 4300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक आवेदन दिया जाएगा।
SSC CPO SI Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
SSC CPO SI Application: इतना देना होगा शुल्क
सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 30 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।