Sarkari Naukri 2022: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी SPMCIL Assistant Manager Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट spmcil.com पर 3 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर के 36 पद और डिप्टी मैनेजर की 1 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। असिस्टेंट मैनेजर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 40,000 रुपए से 1,40,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। ‌जबकि, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 50,000 रुपए से 1,60,000 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

SPMCIL Vacancy 2022: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए अधिकतम आयु 35 साल और असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय बैचलर्स / मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SPMCIL Job 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी SPMCIL Assistant Manager Recruitment 2022 के लिए 3 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।