SEBI Grade A Recruitment 2022: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू की गई है।

SEBI Grade A Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में ग्रेड ए के 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 11 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 4 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं।

SEBI Grade A Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी स्ट्रीम में बैचलर्स डिग्री और पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

SEBI Grade A Application: इतना देना होगा शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 31 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।