Sarkari Naukri, Sarkari Results: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के रिक्त पदों के लिए हो रही है। रिक्त पदों की संख्या 1226 है और आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 है। प्रवेश पत्र 12 जनवरी 2022 को जारी होगा और अभी परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
सेंट्रल इंडस्ट्रीयल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में 200 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन के लिए 31 मार्च 2022 तक का मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर विजिट करके जानकारी पा सकते हैं। रिक्त पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए 68 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 181 पद हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 249 है। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 के अनुसार 25500 रुपए से 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: CHECK HERE
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यूपी ये भर्ती लैब टेक्नीशियन, सीनियर लैब टेक्नीशियन सहित कई पदों के लिए निकाली है। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। upnrhm.gov.in पर विजिट करके आवेदन किया जा सकता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने यूपी में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाली है। रिक्त पदों की संख्या 2980 है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। ये भर्ती लैब टेक्नीशियन , सीनियर लैब टेक्नीशियन सहित कई पदों के लिए हो रही है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर विजिट करें।
