कैंटोनमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट टीचर, सफाई कर्मचारी और मेल वार्ड सर्वेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Cantonment Board Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट canttboardrecruit.org पर 6 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सेलेक्शन सेंटर साउथ, बेंगलुरु, गृह मंत्रालय ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार Ministry of Defence Recruitment 2021 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: सौम्या गुरुरानी ने चार प्रयासों में पाया आईएएस का पद, कुछ ऐसा रहा उनकी कामयाबी का सफर

Live Updates
09:59 (IST) 21 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मैसेंजर के 2 पद, वॉचमैन के 1 पद, सफाईवाला के 3 पद, मेस वेटर के 1 पद, रूम ऑर्डरली के 3 पद और मसालची के 1 रिक्त पद शामिल हैं। ग्रुप सी के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

09:33 (IST) 21 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: रक्षा मंत्रालय भर्ती 2021

सेलेक्शन सेंटर साउथ, बेंगलुरु, रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Ministry of Defence Recruitment 2021 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

09:03 (IST) 21 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार West Bengal Postal Circle Recruitment 2021 के लिए अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 24 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

08:31 (IST) 21 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

पश्चिम बंगाल डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, पोस्टमैन पदों के लिए 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

07:55 (IST) 21 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्टल असिस्टेंट के 51 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 25 पद और पोस्टमैन के 48 रित पदों पर भर्ती की जाएगी। पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

07:16 (IST) 21 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती 2021

डाक विभाग, पश्चिम बंगाल ने पोस्टल असिस्टेंट, सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार WB Post Office Recruitment 2021 के लिए 24 दिसंबर तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं।

22:29 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती के लिए योग्यता

प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 53 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 साल है। जबकि, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु 35 साल, ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर पद के लिए 30 साल, डिप्टी डायरेक्टर और सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर पद के लिए 40 साल निर्धारित की गई है।

21:59 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोफेसर के 1 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 6 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पद, ज्वाइंट असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पद, डिप्टी डायरेक्टर के 6 पद और सीनियर असिस्टेंट कंट्रोलर के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

21:33 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UPSC भर्ती 2021

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 2 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

21:03 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.mphc.gov.in पर 30 नवंबर से 30 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 777 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी / ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 577 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

20:33 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती के लिए योग्यता

स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

20:04 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1255 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 108 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 के 205 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) के 11 पद, असिस्टेंट ग्रेड 3 के 910 पद और असिस्टेंट ग्रेड 3 (इंग्लिश) के 21 पद शामिल हैं।

19:34 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2021

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू की जाएगी।

19:05 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार BSF Group C Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।

18:35 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, एएसआई पद पर 29200 रुपए से 92300 रुपए और एचसी पद पर 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। कॉन्स्टेबल सहित अन्य पदों पर पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

18:06 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती के लिए योग्यता

कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

17:40 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कॉन्स्टेबल (सीवरमैन) के 2 पद, कॉन्स्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर) के 24 पद, कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक) के 28 पद, कॉन्स्टेबल (लाइनमैन) के 11 पद, एएसआई के 1 पद और हेड कॉन्स्टेबल के 6 पदों सहित कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

17:10 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: BSF भर्ती 2021

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप सी में कॉन्स्टेबल, एएसआई और हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:35 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UCIL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

फोरमैन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पत्र पर 15 दिसंबर 2021 तक भेज सकते हैं।

16:03 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UCIL भर्ती के लिए योग्यता

फोरमैन (माइनिंग) पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास माइनिंग या माइन सर्वेइंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास DGMS द्वारा जारी फोरमैन /सेकंड क्लास / फर्स्ट क्लास सर्टिफिकेट ऑफ कंपटेंसी होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

15:16 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UCIL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में फोरमैन (माइनिंग) के कुल 16 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 46020 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

14:56 (IST) 20 Nov 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: UCIL भर्ती 2021

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने विज्ञापन संख्या 04/2021 तहत फोरमैन (माइनिंग) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार UCIL Foreman Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन 15 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं।