त्रिपुरा पब्लिक सर्विस कमीशन (TPSC) ने LD असिस्टेंट और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत 50 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू हुई थी और आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है। आवेदन tpsc.tripura.gov.in पर जाकर किया जा सकता है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

भारतीय नौसेना ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अविवाहित उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 25 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले भेज सकते हैं। हालांकि, उत्तर पूर्व, जम्मू और कश्मीर, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप समूह के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2021 LIVE Updates: CHECK HERE

UPSC: मेडिकल की पढ़ाई के बाद आर्तिका ने सिविल सेवा की तरफ रखा कदम, पहले ही प्रयास में किया टॉप

Live Updates
09:02 (IST) 14 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से जम्मू और कश्मीर पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट के कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। पोस्टल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

08:23 (IST) 14 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: भारतीय डाक भर्ती 2021

भारतीय डाक ने जम्मू और कश्मीर पोस्टल सर्कल में स्पोर्ट्स कोटा के तहत पोस्टल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन 20 दिसंबर 2021 तक नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।

22:30 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: RSMSSB MVSI भर्ती 2021

राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 31 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

22:00 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को IOCL Trade Apprentice Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जबकि, IOCL Technician Apprentice Recruitment 2021 के लिए mhrdnats.gov.in पर 27 दिसंबर तक रजिस्टर करना होगा।

21:30 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती के लिए योग्यता

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। जबकि, टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।

21:00 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

20:43 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: IOCL भर्ती 2021

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत विभिन्न अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 27 दिसंबर 2021 की शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:01 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ICG भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को भर्ती के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज पोस्ट के माध्यम से संबंधित यूनिट में तय समय के अंदर भेजना होगा।

19:32 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ICG भर्ती में चयनित उम्मीदवार को मिलेगी इतनी सैलरी

इंडियन कोस्ट गार्ड में इंजन ड्राइवर और सारंग लस्कर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। ‌ जबकि, फायरमैन, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर, मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर, स्टोर कीपर ग्रेड-II, स्प्रे पेंटर और मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक पद के लिए 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, लस्कर, मल्टी टास्किंग स्टाफ और अनस्किल्ड लेबर पद के लिए लेवल 1 के तहत 18000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

19:02 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ICG भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से इंजन ड्राइवर के 5 पद, सारंग लस्कर के 2 पद, फायर इंजन ड्राइवर के 5 पद, फायरमैन के 53 पद, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के 11 पद, मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर के 5 पद, स्टोर कीपर ग्रेड-II के 3 पद, स्प्रे पेंटर के 1 पद, मोटर ट्रांसपोर्ट मैकेनिक के 1 पद, लस्कर के 5 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3 पद और अनस्किल्ड लेबर के 2 पद पर भर्ती की जाएगी।

18:33 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ICG भर्ती 2021

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने पश्चिम रीजन में ड्राइवर, फायरमैन और स्टोर कीपर सहित विभिन्न सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक पर योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:05 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Odisha Police ASI Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 13 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:30 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती के लिए योग्यता

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / इंफॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट / फिजिक्स / मैथमेटिक्स / स्टैटिसटिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स से B.Sc या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

16:59 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के 144 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 81 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 24 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 39 पद पद शामिल हैं।

16:33 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: पुलिस भर्ती 2021

ओडिशा पुलिस ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 13 दिसंबर 2021से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है।

16:02 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 27 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

15:33 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती के लिए योग्यता

नर्स पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। जबकि, साइंटिफिक असिस्टेंट, फार्मेसिस्ट और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी पद के लिए आयु सीमा 18 से 24 साल और अन्य पदों के लिए 21 साल से 28 साल है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

14:59 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती रिक्ति विवरण

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नर्स के 5 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 9 पद, फार्मासिस्ट के 1 पद, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 1 पद, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी / ऑपरेटर के 18 पद, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी / मेंटेनर के 24 पद, असिस्टेंट ग्रेड 1 के 12 पद और स्टेनो ग्रेड 1 के 2 पद सहित कुल 72 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

14:35 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: NPCIL भर्ती 2021

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने साइंटिफिक असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 27 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:07 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CGPSC Recruitment 2021: आवेदन फीस क्या होगी

सामान्य वर्ग के लिए- 400 रुपए

एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के लिए- 300 रुपए

13:44 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CGPSC Recruitment 2021: चयन प्रक्रिया क्या है

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ज्यादा जानकारी हासिल की जा सकती है।

12:57 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CGPSC Recruitment 2021: क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता

आवेदक की उम्र 25 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से होगी। राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।

11:55 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CGPSC Recruitment 2021: क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और संबंधित विषय में पीजी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी का पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल में होना चाहिए।

11:10 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CGPSC Recruitment 2021: कितने हैं रिक्त पद

मेडिकल स्पेशलिस्ट के कुल रिक्त पदों की संख्या 641 है। आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2021 से शुरू हुई थी। ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

10:25 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: CGPSC Recruitment 2021: मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से मेडिकल स्पेशलिस्ट की वैकेंसी निकली थीं। इसकी आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर कर दिया गया ह। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।

09:34 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: TPSC Recruitment 2021: योग्यता और आयु सीमा

आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर टाइपिंग भी आनी चाहिए। टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए। आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच में होनी चाहिए। आयु की गणना 15 जनवरी 2022 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्ग के कैंडीडेट्स को नियमानुसार छूट मिलेगी।

09:02 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: TPSC Recruitment 2021: आवेदन कैसे करें

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर विजिट करें।

स्टेप 2- Notifications/Advertisements के लिंक पर जाएं।

स्टेप 3- Online Application पर क्लिक करें।

स्टेप 4- LDACT Grade VI GA (SA) Department पर क्लिक करें।

स्टेप 5- मांगी गई डिटेल्स भरें।

स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

स्टेप 7- प्रिंट जरूर लें।

08:21 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: TPSC Recruitment 2021: कितनी है रिक्त पदों की संख्या

त्रिपुरा में होने वाली इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 50 है। सैलरी सातवें वेतन आयोग के तहत मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

07:49 (IST) 13 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: TPSC Recruitment 2021: LD असिस्टेंट और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती

त्रिपुरा में सरकारी नौकरी का मौका है। त्रिपुरा पब्लिक सर्विस कमीशन (TPSC) ने LD असिस्टेंट और टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। रिक्त पदों की संख्या 50 है। आवेदन की प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- tpsc.tripura.gov.in पर विजिट करें।

21:00 (IST) 12 Dec 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates: ICG भर्ती 2021

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने पश्चिम रीजन में ड्राइवर, फायरमैन और स्टोर कीपर सहित विभिन्न सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक पर योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।