ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन (OPSC) ने असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर (AFO) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर के कुल 177 पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर आज यानी 4 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई निर्धारित की गई है।
वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employees State Insurance Corporation) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड- II (ESIC Specialist Grade 2 Recruitment 2022) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 45 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से स्पेशलिस्ट ग्रेड (सीनियर स्केल) के लिए 40 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड (जूनियर ग्रेड स्केल) के लिए 5 पद हैं।
Sarkari Naukri: देश के कई सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजे भी जारी हो रहे हैं। इस ब्लॉग के जरिए सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है। इसके तहत जूनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च एसोसिएट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
