Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 12 वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए 22 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की भर्ती मालदा और उत्तर दिनाजपुर में पीएनबी की शाखाओं में की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 6 पदों को बरा जाएगा, जिसमें से 5 मालदा और 1 उत्तर दिन्जापुर के लिए हैं। पीएनबी बैंक चपरासी भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले कार्यालय में ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से आवेदन भेजना होगा।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के पदों के लिए अंतिम तिथि 13 मई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 259 पदों को भरा जाएगा। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, एग्रीकल्चरऔर हॉर्टिकल्चर के शामिल हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri: देश के कई राज्यों के सरकारी विभागों में भर्ती निकली है। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इस ब्लॉग के जरिए संबंधित जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।

14:59 (IST) 15 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: कहां निकली है वैकेंसी

सैनिक स्कूल- 22 अप्रैल 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC)- 13 मई 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

पंजाब शिक्षा विभाग – 20 अप्रैल 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) -10 मई 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB)- घोषित किए जाने हैं

बिहार लोक सेवा आयोग- 22 अप्रैल 2022 तक कर सकते हैं आवेदन

14:40 (IST) 15 Apr 2022
Teacher Recruitment 2022: देशभर में 59000 से अधिक शिक्षकों के पदों पर वैकेंसी

अप्रैल के महीने में विभिन्न सरकारी संगठनों में कुल 59,000 से अधिक पदों पर शिक्षकों के लिए भर्ती निकली है।सरकारी और निजी स्कूल कॉलेजों के तहत देशभर में ग्रेजुएट, बी.एड, डी.एड पास उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Sarkari Naukri: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से उम्मीदवार लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं। ‌इसके साथ ही यहां हम आपको भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के अलावा अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।